शिवराज सिंह चौहान बोले– अफसरों ने अमानवीयता की, उन्हें दंड मिलेगा; खिवनी में आदिवासियों से मिलकर साझा किया दर्द

Dewas, MP

देवास जिले के खिवनी खुर्द गांव में वन विभाग द्वारा आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के मामले में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पीड़ितों से मिलने पहुंचे। वे ट्रैक्टर से गांव पहुंचे और पीड़ितों के घर जाकर हालचाल जाना। उन्होंने कहा, "मैं मंत्री या सांसद नहीं, आपका सेवक बनकर आया हूं। कुछ अफसरों ने अमानवीयता की है, उन्हें दंडित किया जाएगा।"

 23 जून को वन विभाग ने खिवनी गांव में बारिश के दौरान कई आदिवासी परिवारों के आशियाने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिए थे। इस कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे और भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

ग्रामीणों से की मुलाकात, खाया भोजन, दिया भरोसा

शिवराज सिंह करीब 15 मिनट तक एक आदिवासी परिवार के घर रुके और वहीं भोजन भी किया। उन्होंने टीन शेड, राशन और अन्य जरूरी सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिए। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि सभी पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई होगी और पुराने कब्जाधारियों को पट्टे दिए जाएंगे।

"सरकार गरीबों के साथ है, अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी"

अपने संबोधन में शिवराज ने कहा कि कुछ अधिकारियों की कार्यशैली ने सरकार की छवि को ठेस पहुंचाई है। मुख्यमंत्री से उनकी चर्चा हुई है और दोषियों को सजा दी जाएगी। सांसद निधि से पीड़ित 51 परिवारों को आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।

पहले भी पहुंचे थे मंत्री विजय शाह

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर इससे पहले जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी 28 जून को खिवनी पहुंचे थे। उन्होंने कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर पीड़ितों से मुलाकात की थी और तत्काल राहत सामग्री दिलवाई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवराज सिंह चौहान बोले– अफसरों ने अमानवीयता की, उन्हें दंड मिलेगा; खिवनी में आदिवासियों से मिलकर साझा किया दर्द

Dewas, MP

 23 जून को वन विभाग ने खिवनी गांव में बारिश के दौरान कई आदिवासी परिवारों के आशियाने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिए थे। इस कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे और भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

ग्रामीणों से की मुलाकात, खाया भोजन, दिया भरोसा

शिवराज सिंह करीब 15 मिनट तक एक आदिवासी परिवार के घर रुके और वहीं भोजन भी किया। उन्होंने टीन शेड, राशन और अन्य जरूरी सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिए। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि सभी पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई होगी और पुराने कब्जाधारियों को पट्टे दिए जाएंगे।

"सरकार गरीबों के साथ है, अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी"

अपने संबोधन में शिवराज ने कहा कि कुछ अधिकारियों की कार्यशैली ने सरकार की छवि को ठेस पहुंचाई है। मुख्यमंत्री से उनकी चर्चा हुई है और दोषियों को सजा दी जाएगी। सांसद निधि से पीड़ित 51 परिवारों को आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।

पहले भी पहुंचे थे मंत्री विजय शाह

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर इससे पहले जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी 28 जून को खिवनी पहुंचे थे। उन्होंने कीचड़ भरे रास्ते से गुजरकर पीड़ितों से मुलाकात की थी और तत्काल राहत सामग्री दिलवाई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivraj-singh-chauhan-said-officers-will-get-punishment-for/article-26678

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.