एमपी के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: नर्मदा उफान पर, डैम के गेट खुले

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून का सबसे मजबूत दौर सक्रिय हो चुका है। बारिश के तीन ताकतवर सिस्टम के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार को शिवपुरी, शहडोल, श्योपुर और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में गांव और शहर जलमग्न हो गए। वहीं, नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और उमरिया जिले में जोहिला डैम के गेट खोलने की नौबत आ गई है।

रविवार को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश की संभावना जताई है। जबलपुर, सागर, दमोह, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और सिवनी जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल, उमरिया, शहडोल, कटनी, पांढुर्णा और अनूपपुर जैसे 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
रविवार दोपहर जबलपुर के बरगी डैम के गेट खोले जाएंगे, जिससे नर्मदा घाटों पर 4 से 5 फीट तक पानी बढ़ने का अनुमान है।

34 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात

शनिवार को भोपाल, सीधी, रीवा, सतना, उज्जैन, धार, रतलाम, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, देवास, सागर और शाजापुर सहित 34 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हुई।
नरसिंहपुर में शक्कर नदी पर बनी पुलिया धंस गई, लोग रस्सी के सहारे नदी पार करते देखे गए।
डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बिगड़ गई, मिट्टी बहने से वाहन कीचड़ में फंसे रहे।
शिवपुरी के बैराड़ इलाके में बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया, तो श्योपुर के बेनीपुरा गांव में क्वारी नदी का पानी घरों तक पहुंच गया, जहां 20 से अधिक घर प्रभावित हुए।

उमरिया में डैम के गेट खुले, बुजुर्ग दंपती की मौत

उमरिया जिले में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोल दिए गए हैं। पानी की अधिकता के चलते यह फैसला लिया गया।
वहीं, शहडोल जिले में तेज बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।

अभी चार दिन और बरसेगा आसमान

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मध्यप्रदेश में 3 मजबूत सिस्टम एकसाथ एक्टिव हैं — दो ट्रफ लाइन और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन।
यह सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम माना जा रहा है। इसके प्रभाव से 9 जुलाई तक प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

नरसिंहपुर के बरमान घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए हैं।
जबलपुर में नर्मदा के सभी घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं और पुलिस तैनात की गई है।

मानसून की एंट्री और रफ्तार

इस बार मानसून ने 16 जून को एमपी में दस्तक दी थी, जो सामान्य तारीख 15 जून से एक दिन लेट है।
हालांकि, मानसून ने तीन दिन में ही 53 जिलों को कवर कर लिया था।
अब पूरे प्रदेश में सक्रिय मानसून के चलते लगातार बारिश हो रही है।

भोपाल में जुलाई में 11 इंच बारिश का रिकॉर्ड

भोपाल में जुलाई महीने में 1986 में 1031.4 मिमी (करीब 41 इंच) बारिश हुई थी। 22 जुलाई 1973 को एक ही दिन में 11 इंच बारिश दर्ज हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
2024 में जुलाई महीने में 15.70 इंच बारिश हुई थी, जबकि सामान्य औसत 14.4 इंच मानी जाती है।

सावधानी जरूरी, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

प्रदेश भर के जल संसाधन, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील जिलों में राहत दल, नावें, एनडीआरएफ टीम और कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एमपी के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: नर्मदा उफान पर, डैम के गेट खुले

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून का सबसे मजबूत दौर सक्रिय हो चुका है। बारिश के तीन ताकतवर सिस्टम के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार को शिवपुरी, शहडोल, श्योपुर और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में गांव और शहर जलमग्न हो गए। वहीं, नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और उमरिया जिले में जोहिला डैम के गेट खोलने की नौबत आ गई है।

रविवार को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश की संभावना जताई है। जबलपुर, सागर, दमोह, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और सिवनी जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल, उमरिया, शहडोल, कटनी, पांढुर्णा और अनूपपुर जैसे 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
रविवार दोपहर जबलपुर के बरगी डैम के गेट खोले जाएंगे, जिससे नर्मदा घाटों पर 4 से 5 फीट तक पानी बढ़ने का अनुमान है।

34 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात

शनिवार को भोपाल, सीधी, रीवा, सतना, उज्जैन, धार, रतलाम, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, देवास, सागर और शाजापुर सहित 34 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हुई।
नरसिंहपुर में शक्कर नदी पर बनी पुलिया धंस गई, लोग रस्सी के सहारे नदी पार करते देखे गए।
डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बिगड़ गई, मिट्टी बहने से वाहन कीचड़ में फंसे रहे।
शिवपुरी के बैराड़ इलाके में बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया, तो श्योपुर के बेनीपुरा गांव में क्वारी नदी का पानी घरों तक पहुंच गया, जहां 20 से अधिक घर प्रभावित हुए।

उमरिया में डैम के गेट खुले, बुजुर्ग दंपती की मौत

उमरिया जिले में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोल दिए गए हैं। पानी की अधिकता के चलते यह फैसला लिया गया।
वहीं, शहडोल जिले में तेज बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।

अभी चार दिन और बरसेगा आसमान

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मध्यप्रदेश में 3 मजबूत सिस्टम एकसाथ एक्टिव हैं — दो ट्रफ लाइन और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन।
यह सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम माना जा रहा है। इसके प्रभाव से 9 जुलाई तक प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

नरसिंहपुर के बरमान घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए हैं।
जबलपुर में नर्मदा के सभी घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं और पुलिस तैनात की गई है।

मानसून की एंट्री और रफ्तार

इस बार मानसून ने 16 जून को एमपी में दस्तक दी थी, जो सामान्य तारीख 15 जून से एक दिन लेट है।
हालांकि, मानसून ने तीन दिन में ही 53 जिलों को कवर कर लिया था।
अब पूरे प्रदेश में सक्रिय मानसून के चलते लगातार बारिश हो रही है।

भोपाल में जुलाई में 11 इंच बारिश का रिकॉर्ड

भोपाल में जुलाई महीने में 1986 में 1031.4 मिमी (करीब 41 इंच) बारिश हुई थी। 22 जुलाई 1973 को एक ही दिन में 11 इंच बारिश दर्ज हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
2024 में जुलाई महीने में 15.70 इंच बारिश हुई थी, जबकि सामान्य औसत 14.4 इंच मानी जाती है।

सावधानी जरूरी, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

प्रदेश भर के जल संसाधन, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील जिलों में राहत दल, नावें, एनडीआरएफ टीम और कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/warning-of-heavy-rain-in-21-districts-of-mp-will/article-26658

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.