घटिया हेलमेट से मिलेगा छुटकारा! केंद्र सरकार का राज्यों को अल्टीमेटम — गैर-बीआईएस हेलमेट बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Business News

मोटरसाइकिल सवारों के लिए राहतभरी खबर है। अब उन्हें घटिया और जानलेवा हेलमेट से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे गैर-प्रमाणित यानी बिना BIS सर्टिफिकेशन वाले हेलमेट बेचने और बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से जारी आधिकारिक बयान में साफ कहा गया है कि देशभर में केवल BIS प्रमाणित यानी ISI मार्क वाले हेलमेट ही बेचे जाएं। इससे पहले ही केंद्र सरकार ने 2021 से गुणवत्ता नियंत्रण आदेश लागू कर रखा है।

 21 करोड़ दोपहिया वाहन और सुरक्षा का सवाल

देश की सड़कों पर इस समय करीब 21 करोड़ दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं, ऐसे में सरकार का मानना है कि चालकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मंत्रालय ने यह भी कहा कि घटिया हेलमेट की बिक्री न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि सीधे तौर पर आमजन की जान से खिलवाड़ है।

 सड़क किनारे बिक रहे हैं अवैध हेलमेट

सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सड़क किनारे और छोटी दुकानों पर बिक रहे सैकड़ों हेलमेट बिना BIS प्रमाणन के हैं। यही वजह है कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार मौत का बड़ा कारण यही घटिया हेलमेट बनते हैं।

 BIS की रेड और जब्ती अभियान

BIS द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में देशभर में 500 से ज्यादा हेलमेट सैंपल की जांच की गई, जिनमें मानक चिह्न के दुरुपयोग के कई मामले सामने आए।
👉 30 से ज्यादा जगहों पर छापे पड़े
👉 दिल्ली में 9 हेलमेट कंपनियों से 2,500 से ज्यादा अवैध हेलमेट जब्त
👉 17 खुदरा दुकानों से 500 हेलमेट बरामद

इन मामलों में कई कंपनियों के लाइसेंस या तो समाप्त हो चुके थे या रद्द कर दिए गए थे।

 सभी जिलों में कलेक्टरों को आदेश

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सभी DM और कलेक्टरों को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई और विशेष अभियान शुरू करने को कहा है। साथ ही BIS के लोकल कार्यालयों को पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर संचालित कार्रवाई को नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

अब हेलमेट केवल दिखावे का नहीं, सुरक्षा का होगा। सरकार का साफ संदेश है— गैर-मानक हेलमेट अब नहीं चलेंगे। यह कदम न सिर्फ सड़कों को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि लाखों जानें बचाने में भी मददगार साबित होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

घटिया हेलमेट से मिलेगा छुटकारा! केंद्र सरकार का राज्यों को अल्टीमेटम — गैर-बीआईएस हेलमेट बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Business News

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से जारी आधिकारिक बयान में साफ कहा गया है कि देशभर में केवल BIS प्रमाणित यानी ISI मार्क वाले हेलमेट ही बेचे जाएं। इससे पहले ही केंद्र सरकार ने 2021 से गुणवत्ता नियंत्रण आदेश लागू कर रखा है।

 21 करोड़ दोपहिया वाहन और सुरक्षा का सवाल

देश की सड़कों पर इस समय करीब 21 करोड़ दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं, ऐसे में सरकार का मानना है कि चालकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मंत्रालय ने यह भी कहा कि घटिया हेलमेट की बिक्री न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि सीधे तौर पर आमजन की जान से खिलवाड़ है।

 सड़क किनारे बिक रहे हैं अवैध हेलमेट

सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सड़क किनारे और छोटी दुकानों पर बिक रहे सैकड़ों हेलमेट बिना BIS प्रमाणन के हैं। यही वजह है कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार मौत का बड़ा कारण यही घटिया हेलमेट बनते हैं।

 BIS की रेड और जब्ती अभियान

BIS द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में देशभर में 500 से ज्यादा हेलमेट सैंपल की जांच की गई, जिनमें मानक चिह्न के दुरुपयोग के कई मामले सामने आए।
👉 30 से ज्यादा जगहों पर छापे पड़े
👉 दिल्ली में 9 हेलमेट कंपनियों से 2,500 से ज्यादा अवैध हेलमेट जब्त
👉 17 खुदरा दुकानों से 500 हेलमेट बरामद

इन मामलों में कई कंपनियों के लाइसेंस या तो समाप्त हो चुके थे या रद्द कर दिए गए थे।

 सभी जिलों में कलेक्टरों को आदेश

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सभी DM और कलेक्टरों को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई और विशेष अभियान शुरू करने को कहा है। साथ ही BIS के लोकल कार्यालयों को पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर संचालित कार्रवाई को नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

अब हेलमेट केवल दिखावे का नहीं, सुरक्षा का होगा। सरकार का साफ संदेश है— गैर-मानक हेलमेट अब नहीं चलेंगे। यह कदम न सिर्फ सड़कों को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि लाखों जानें बचाने में भी मददगार साबित होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/get-rid-of-substandard-helmets-central-government-will-get-an/article-26668

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.