भोपाल में मोहर्रम का जुलूस: करबला की शहादत की याद में मातम और ताजिए निकले, ट्रैफिक व्यवस्था बदली

Bhopal, MP

भोपाल शहर आज मोहर्रम के मातमी रंग में डूबा नजर आया। करबला की ऐतिहासिक घटना की याद में इमामबाड़ों से लेकर सड़कों तक मातम, तकरीरें और श्रद्धा का माहौल दिखा। 10वीं मोहर्रम यानी आशूरा के मौके पर जुलूस की शुरुआत फतेहगढ़ से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ करबला मैदान तक पहुंचा।

‘या हुसैन’ की सदाओं और ढोल-ताशों की गूंज के बीच सैकड़ों ताजिए, बुर्राक, परचम और मातमी सवारियां शहर की सड़कों से गुजरीं। इस दौरान हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे मातम में शरीक हुए।

जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की झलक

फतेहगढ़ से प्रारंभ हुए मुख्य जुलूस ने मोती मस्जिद, मोहम्मदी चौक, पीरगेट, ताजुल मसाजिद होते हुए शहीद नगर स्थित करबला मैदान तक का रास्ता तय किया। शहर के विभिन्न इलाकों जैसे इमामबाड़ा, काजी कैंप, छोला, नारियल खेड़ा और गांधी नगर से छोटे-बड़े जुलूसों का एकत्रीकरण हुआ। जुलूस में शांति और समर्पण का उदाहरण पेश करते हुए कई सामाजिक संस्थाएं शामिल रहीं।

अंगारों पर मातम नहीं

इस बार इरानी डेरे में अंगारों पर चलने वाला पारंपरिक मातम नहीं किया गया। डेरे के प्रमुखों ने बताया कि स्थान की अनुपलब्धता के कारण इस बार यह आयोजन संभव नहीं हो सका।

करबला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

मोहर्रम की शुरुआत इराक के करबला शहर की उस ऐतिहासिक घटना से जुड़ी है, जब 680 ईस्वी में यजीद की सत्ता के विरुद्ध हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। 10 मोहर्रम को हुसैन और उनके 72 अनुयायियों ने शहादत दी थी। उसी बलिदान को याद करते हुए आज का जुलूस निकाला गया।

शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव

मोहर्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने 4 से 6 जुलाई तक विशेष व्यवस्था लागू की है। पुराने भोपाल के कई क्षेत्रों में शाम 6 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही रोकी गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में मोहर्रम का जुलूस: करबला की शहादत की याद में मातम और ताजिए निकले, ट्रैफिक व्यवस्था बदली

Bhopal, MP

‘या हुसैन’ की सदाओं और ढोल-ताशों की गूंज के बीच सैकड़ों ताजिए, बुर्राक, परचम और मातमी सवारियां शहर की सड़कों से गुजरीं। इस दौरान हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे मातम में शरीक हुए।

जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की झलक

फतेहगढ़ से प्रारंभ हुए मुख्य जुलूस ने मोती मस्जिद, मोहम्मदी चौक, पीरगेट, ताजुल मसाजिद होते हुए शहीद नगर स्थित करबला मैदान तक का रास्ता तय किया। शहर के विभिन्न इलाकों जैसे इमामबाड़ा, काजी कैंप, छोला, नारियल खेड़ा और गांधी नगर से छोटे-बड़े जुलूसों का एकत्रीकरण हुआ। जुलूस में शांति और समर्पण का उदाहरण पेश करते हुए कई सामाजिक संस्थाएं शामिल रहीं।

अंगारों पर मातम नहीं

इस बार इरानी डेरे में अंगारों पर चलने वाला पारंपरिक मातम नहीं किया गया। डेरे के प्रमुखों ने बताया कि स्थान की अनुपलब्धता के कारण इस बार यह आयोजन संभव नहीं हो सका।

करबला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

मोहर्रम की शुरुआत इराक के करबला शहर की उस ऐतिहासिक घटना से जुड़ी है, जब 680 ईस्वी में यजीद की सत्ता के विरुद्ध हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। 10 मोहर्रम को हुसैन और उनके 72 अनुयायियों ने शहादत दी थी। उसी बलिदान को याद करते हुए आज का जुलूस निकाला गया।

शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव

मोहर्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने 4 से 6 जुलाई तक विशेष व्यवस्था लागू की है। पुराने भोपाल के कई क्षेत्रों में शाम 6 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही रोकी गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/moharram-procession-in-bhopal-changed-in-memory-of-karbalas-martyrdom/article-26676

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.