रेल यात्रा में अब mAadhaar से होगी पहचान की पुष्टि, टिकट घोटालों पर लगेगी लगाम

Business

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की पहचान प्रक्रिया को और सशक्त व पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब रेल यात्रा के दौरान यात्री mAadhaar ऐप के जरिए अपनी पहचान साबित कर सकेंगे।

इस फैसले के तहत रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी जोनों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

फर्जी टिकट और पहचान पर कसेगा शिकंजा

रेलवे को बीते समय से लगातार शिकायतें मिलती रही हैं कि कुछ लोग दूसरों के नाम पर टिकट बुक कर यात्रा करते हैं या फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर ट्रेन में सवार हो जाते हैं। mAadhaar ऐप के जरिए इन सभी मामलों पर तकनीकी लगाम कसी जाएगी।

इस ऐप को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने विकसित किया है और इसमें क्यूआर कोड स्कैन कर आधार पहचान सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है। ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई यात्री के मोबाइल में मौजूद आधार को स्कैन कर उसकी असली पहचान की पुष्टि कर सकेंगे।

HHT डिवाइस से जोड़ा जाएगा सिस्टम

रेलवे बोर्ड ने जानकारी दी है कि mAadhaar ऐप को जल्द ही HHT (हैंड हेल्ड टर्मिनल) डिवाइस से जोड़ा जाएगा। इससे टीटीई के पास यात्री की पहचान की पुष्टि करने का उपकरण मौजूद रहेगा और नकली पहचान या टिकट घोटालों की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

डिजिटल इंडिया की दिशा में मजबूत कदम

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न केवल यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करेगी बल्कि ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा, दलाली, और टिकटों के दुरुपयोग पर भी अंकुश लगाएगी। साथ ही, यह ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन की दिशा में एक ठोस और आधुनिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रेल यात्रा में अब mAadhaar से होगी पहचान की पुष्टि, टिकट घोटालों पर लगेगी लगाम

Business

इस फैसले के तहत रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी जोनों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

फर्जी टिकट और पहचान पर कसेगा शिकंजा

रेलवे को बीते समय से लगातार शिकायतें मिलती रही हैं कि कुछ लोग दूसरों के नाम पर टिकट बुक कर यात्रा करते हैं या फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर ट्रेन में सवार हो जाते हैं। mAadhaar ऐप के जरिए इन सभी मामलों पर तकनीकी लगाम कसी जाएगी।

इस ऐप को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने विकसित किया है और इसमें क्यूआर कोड स्कैन कर आधार पहचान सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है। ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई यात्री के मोबाइल में मौजूद आधार को स्कैन कर उसकी असली पहचान की पुष्टि कर सकेंगे।

HHT डिवाइस से जोड़ा जाएगा सिस्टम

रेलवे बोर्ड ने जानकारी दी है कि mAadhaar ऐप को जल्द ही HHT (हैंड हेल्ड टर्मिनल) डिवाइस से जोड़ा जाएगा। इससे टीटीई के पास यात्री की पहचान की पुष्टि करने का उपकरण मौजूद रहेगा और नकली पहचान या टिकट घोटालों की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

डिजिटल इंडिया की दिशा में मजबूत कदम

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न केवल यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करेगी बल्कि ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा, दलाली, और टिकटों के दुरुपयोग पर भी अंकुश लगाएगी। साथ ही, यह ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन की दिशा में एक ठोस और आधुनिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/idental-identity-will-be-confirmed-by-maadhaar-in-rail-journey/article-26638

खबरें और भी हैं

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टाप न्यूज

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

वैश्विक क्रिप्टो उद्योग लंबे समय से एक विरोधाभास के साथ संचालित हो रहा है—एक ओर अपार नवाचार और दूसरी ओर...
बिजनेस 
CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

वेस्टइंडीज कप्तान ने मेली केर को पीछे छोड़ा, भारतीय स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी रैंकिंग में लगाई...
स्पोर्ट्स 
टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में आज दो अहम मुकाबले, सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए सभी टीमों पर...
स्पोर्ट्स 
महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के बाद ईरानी खिलाड़ियों को तुरंत मेक्सिको लौटने का निर्देश मिलने का दावा, मोहम्मद मोहेबी...
स्पोर्ट्स 
गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.