किसान की पकी गेहूं की फसल में लगी आग, मस्जिद से मौलवी ने किया ऐलान, आग बुझाने दौड़े हिंदू और मुसलमान

Khandawa, MP

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल सामने आई है। दरअसल, मदनी गांव में जावेद पटेल नामक किसान के खेत में अचानक आग लग गई। इस दौरान उसकी मदद के लिए कोई नहीं था। जब यह बात गांव के मौलवी को पता चली तो उन्होंने मस्जिद के माइक से अनाउंसमेंट कर सभी ग्रामीण को इकट्ठा कराया। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया।

आपने सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने और हिंदू मुस्लिम विवाद की खबरें देश के अलग-अलग हिस्सों से देखी और सुनी होगी। पर एमपी के खंडवा में साम्प्रदायिक सौहार्द और गंगा जमुनी तहजीब का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक किसान के खेत में आग लगी तब उसे बुझाने के लिए क्या हिन्दू क्या मुस्लिम सभी एक साथ खेत की और दौड़ पड़े।

खंडवा के हरसूद के मदनी गांव में किसान जावेद पटेल के खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। किसान जावेद पटेल ने इसको लेकर हरसूद के कुछ ग्रामीणों को इसकी सूचना दी लेकिन कोई घर से बाहर, तो कोई दूसरे खेत पर था। यह बात किसान ने जब मौलाना को बताई तो मौलाना ने जो हल निकाला वह काबिल ए तारीफ था।

मौलवी ने मस्जिद से किया ऐलान

मौलाना ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी वहां की मस्जिद से माइक के जरिए ऐलान कर पूरे मदनी गांव में दी। जावेद पटेल के गेहूं और चने के खेत में आग लगी है। जल्द सब मदद करें। इतना सुनते हीं सभी ग्रामीण चंद मिनटों में अपने अपने घरों से बाहर निकल कर खेत की ओर दौड़े।

ग्रामीण खेत की और दौड़े तो हुआ आग पर पाया काबू

आग लगने की घटना के बाद ग्रामीण अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने के लिए खेत की ओर भागे। कोई झाड़ियां उखाड़ कर आग बुझा रहा था तो कोई पानी डालकर। हरसूद की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब काफी फसल जल चुकी थी लेकिन फिर भी दूसरे खेतों में आग लगने से इसे बचा लिया गया।

मानवता की मिसाल बनी एकता

वक्त पर और जरूरत पर एक दूसरे के काम आना सच्ची मानवता है। मदनी गांव में आग बुझाने के लिए सभी धर्मों के लोगों द्वारा मिलकर किए गए इस प्रयास की जिले में खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे सामाजिक एकता की मिसाल कह रहे हैं। भाजपा नेता आरिफ खान ने बताया कि सभी धर्म समाज के लोगों ने खूब प्रयास कर आग बुझाई, इस घटना को लेकर लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

किसान की पकी गेहूं की फसल में लगी आग, मस्जिद से मौलवी ने किया ऐलान, आग बुझाने दौड़े हिंदू और मुसलमान

Khandawa, MP

आपने सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने और हिंदू मुस्लिम विवाद की खबरें देश के अलग-अलग हिस्सों से देखी और सुनी होगी। पर एमपी के खंडवा में साम्प्रदायिक सौहार्द और गंगा जमुनी तहजीब का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक किसान के खेत में आग लगी तब उसे बुझाने के लिए क्या हिन्दू क्या मुस्लिम सभी एक साथ खेत की और दौड़ पड़े।

खंडवा के हरसूद के मदनी गांव में किसान जावेद पटेल के खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। किसान जावेद पटेल ने इसको लेकर हरसूद के कुछ ग्रामीणों को इसकी सूचना दी लेकिन कोई घर से बाहर, तो कोई दूसरे खेत पर था। यह बात किसान ने जब मौलाना को बताई तो मौलाना ने जो हल निकाला वह काबिल ए तारीफ था।

मौलवी ने मस्जिद से किया ऐलान

मौलाना ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी वहां की मस्जिद से माइक के जरिए ऐलान कर पूरे मदनी गांव में दी। जावेद पटेल के गेहूं और चने के खेत में आग लगी है। जल्द सब मदद करें। इतना सुनते हीं सभी ग्रामीण चंद मिनटों में अपने अपने घरों से बाहर निकल कर खेत की ओर दौड़े।

ग्रामीण खेत की और दौड़े तो हुआ आग पर पाया काबू

आग लगने की घटना के बाद ग्रामीण अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने के लिए खेत की ओर भागे। कोई झाड़ियां उखाड़ कर आग बुझा रहा था तो कोई पानी डालकर। हरसूद की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब काफी फसल जल चुकी थी लेकिन फिर भी दूसरे खेतों में आग लगने से इसे बचा लिया गया।

मानवता की मिसाल बनी एकता

वक्त पर और जरूरत पर एक दूसरे के काम आना सच्ची मानवता है। मदनी गांव में आग बुझाने के लिए सभी धर्मों के लोगों द्वारा मिलकर किए गए इस प्रयास की जिले में खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे सामाजिक एकता की मिसाल कह रहे हैं। भाजपा नेता आरिफ खान ने बताया कि सभी धर्म समाज के लोगों ने खूब प्रयास कर आग बुझाई, इस घटना को लेकर लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/silver-who-became-the-first-choice-of-investors-has-given/article-13236

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.