नीमच में लापरवाही पर सख्त एक्शन: CMO और सब इंजीनियर सस्पेंड, सहायक यंत्री का वेतन रोका

Bhopal, MP

On

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की योजनाओं में लापरवाही पर आयुक्त संकेत भोंडवे ने सख्त रुख अपनाते हुए नीमच के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) महेंद्र वशिष्ठ और उपयंत्री अम्बालाल मेघवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक यंत्री अभिलाषा चौरसिया के एक माह के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त भोंडवे ने अमृत 2.0 योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ठेकेदारों पर भी कस सकता है शिकंजा

आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन नगरीय निकायों में कार्यों में देरी हो रही है, वहां ठेकेदारों को अनुबंध के आधार पर नोटिस जारी किया जाए और जरूरत पड़ने पर अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई हो। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण को प्राथमिकता देने और जलप्रदाय योजनाओं की लंबित डिजाइनों को त्वरित स्वीकृति देने के निर्देश भी जारी किए गए।

लंबित डीपीआर और बिलों पर जोर

भोंडवे ने जबलपुर सीवरेज परियोजना की डीपीआर को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति से प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराने की बात कही। उन्होंने एक से दस लाख की जनसंख्या वाले नगर निकायों के लंबित बिलों का तत्काल भुगतान कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र जल्द प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।

जल संकट समाधान के लिए समन्वय की जरूरत

आयुक्त ने जल निगम और जल संसाधन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर पेयजल स्रोतों की समस्याओं का शीघ्र समाधान निकालने पर बल दिया। उन्होंने वर्षाकाल प्रारंभ होने से पूर्व इंटकवेल निर्माण, मृदा परीक्षण और भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पीएम आवास योजना पर विशेष फोकस

आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की समीक्षा में कई जिलों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर मिशन मोड में शिविर आयोजित कर लंबित आवेदनों का सत्यापन, जियो टैगिंग और निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने संयुक्त संचालकों और संभागीय अधिकारियों को कलेक्टरों से समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कायाकल्प और स्वच्छता योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी

कायाकल्प योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए भोंडवे ने कहा कि 2023-24 में स्वीकृत योजना की अब तक सिर्फ 62% प्रगति हुई है, जबकि यह 80% तक होनी चाहिए थी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता से समझौता न हो।

दस वर्षीय स्वच्छता योजना तैयार करने का निर्देश

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल में आयोजित एक कार्यशाला में आयुक्त भोंडवे ने कहा कि नगरीय निकायों को आगामी 10 वर्षों के लिए स्वच्छता की कार्ययोजना तैयार करनी होगी। इस अवसर पर उन्होंने क्षमतावर्धन की रणनीति बनाने और राज्य स्तर पर चयनित स्वच्छता नॉलेज पार्टनर्स से संवाद के महत्व पर भी जोर दिया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

नीमच में लापरवाही पर सख्त एक्शन: CMO और सब इंजीनियर सस्पेंड, सहायक यंत्री का वेतन रोका

Bhopal, MP

आयुक्त भोंडवे ने अमृत 2.0 योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ठेकेदारों पर भी कस सकता है शिकंजा

आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन नगरीय निकायों में कार्यों में देरी हो रही है, वहां ठेकेदारों को अनुबंध के आधार पर नोटिस जारी किया जाए और जरूरत पड़ने पर अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई हो। साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण को प्राथमिकता देने और जलप्रदाय योजनाओं की लंबित डिजाइनों को त्वरित स्वीकृति देने के निर्देश भी जारी किए गए।

लंबित डीपीआर और बिलों पर जोर

भोंडवे ने जबलपुर सीवरेज परियोजना की डीपीआर को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति से प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराने की बात कही। उन्होंने एक से दस लाख की जनसंख्या वाले नगर निकायों के लंबित बिलों का तत्काल भुगतान कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र जल्द प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।

जल संकट समाधान के लिए समन्वय की जरूरत

आयुक्त ने जल निगम और जल संसाधन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर पेयजल स्रोतों की समस्याओं का शीघ्र समाधान निकालने पर बल दिया। उन्होंने वर्षाकाल प्रारंभ होने से पूर्व इंटकवेल निर्माण, मृदा परीक्षण और भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पीएम आवास योजना पर विशेष फोकस

आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की समीक्षा में कई जिलों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर मिशन मोड में शिविर आयोजित कर लंबित आवेदनों का सत्यापन, जियो टैगिंग और निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने संयुक्त संचालकों और संभागीय अधिकारियों को कलेक्टरों से समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कायाकल्प और स्वच्छता योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी

कायाकल्प योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए भोंडवे ने कहा कि 2023-24 में स्वीकृत योजना की अब तक सिर्फ 62% प्रगति हुई है, जबकि यह 80% तक होनी चाहिए थी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता से समझौता न हो।

दस वर्षीय स्वच्छता योजना तैयार करने का निर्देश

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल में आयोजित एक कार्यशाला में आयुक्त भोंडवे ने कहा कि नगरीय निकायों को आगामी 10 वर्षों के लिए स्वच्छता की कार्ययोजना तैयार करनी होगी। इस अवसर पर उन्होंने क्षमतावर्धन की रणनीति बनाने और राज्य स्तर पर चयनित स्वच्छता नॉलेज पार्टनर्स से संवाद के महत्व पर भी जोर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/strict-action-cmo-and-sub-engineer-suspended-assistant-engineer-stopped/article-22456

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.