मैहर में बीएसएनएल की दीवार गिरने से किशोरी की मौत, परिजनों को मिला मुआवजे का आश्वासन

Maihar, MP

गुरुवार रात तेज बारिश के बीच मैहर में बीएसएनएल कार्यालय की जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय नेहा कपड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक गाय की भी जान चली गई। यह घटना जैन पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुई जब नेहा वहां से गुजर रही थी।

स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से जब मलबा हटाया गया, तब नेहा का शव और पास में ही एक मृत गाय मिली। नेहा अपने परिवार की चार बहनों में सबसे बड़ी थी और आर्थिक रूप से घर चलाने में सहायक थी। वह एक दुकान में काम करती थी।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मुआवजे का दिया भरोसा

शुक्रवार को मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और एसडीएम विकास सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मृतका के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी ने व्यक्तिगत रूप से 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

लापरवाही के आरोप, पहले दी गई थी शिकायत

परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना से दस दिन पहले ही नगर पालिका अधिकारी सुषमा मिश्रा को इस बाउंड्री की खराब स्थिति के बारे में लिखित शिकायत दी गई थी। चार दिन पूर्व उन्होंने निरीक्षण भी किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते दीवार को गिरा दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

विवाद की स्थिति, लेकिन प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय नागरिक विरोध पर उतर आए। पुलिस और अधिकारियों ने सूझबूझ से स्थिति को संभालते हुए मुआवजे और सहायता का भरोसा दिलाया। नगर पालिका ने तत्काल जेसीबी और सफाई कर्मचारियों को लगाकर मलबा हटवाया और रास्ता साफ कराया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में बीएसएनएल की दीवार गिरने से किशोरी की मौत, परिजनों को मिला मुआवजे का आश्वासन

Maihar, MP

स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से जब मलबा हटाया गया, तब नेहा का शव और पास में ही एक मृत गाय मिली। नेहा अपने परिवार की चार बहनों में सबसे बड़ी थी और आर्थिक रूप से घर चलाने में सहायक थी। वह एक दुकान में काम करती थी।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मुआवजे का दिया भरोसा

शुक्रवार को मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और एसडीएम विकास सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मृतका के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी ने व्यक्तिगत रूप से 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

लापरवाही के आरोप, पहले दी गई थी शिकायत

परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना से दस दिन पहले ही नगर पालिका अधिकारी सुषमा मिश्रा को इस बाउंड्री की खराब स्थिति के बारे में लिखित शिकायत दी गई थी। चार दिन पूर्व उन्होंने निरीक्षण भी किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते दीवार को गिरा दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

विवाद की स्थिति, लेकिन प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय नागरिक विरोध पर उतर आए। पुलिस और अधिकारियों ने सूझबूझ से स्थिति को संभालते हुए मुआवजे और सहायता का भरोसा दिलाया। नगर पालिका ने तत्काल जेसीबी और सफाई कर्मचारियों को लगाकर मलबा हटवाया और रास्ता साफ कराया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/teenager-dies-due-to-falling-of-bsnl-wall-in-maihar/article-28783

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.