भोला सिकरवार हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एक और साजिशकर्ता गिरफ्तार, महाकाल से वीडियो डालकर दी थी सफाई

Gwalior, MP

हजीरा इलाके में दो महीने पहले हुए चर्चित अपराधी भोला सिकरवार हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी का नाम राहुल राजावत है, जो घटना के बाद फरार था और सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बताने का वीडियो भी साझा कर चुका था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहुल राजावत पर पहले से ही शक था और पहले से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पूछताछ में भी उसका नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि वह मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया के साथ मिलकर हत्या की साजिश में शामिल था।

हत्या के बाद उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें वह खुद को बेगुनाह बताता दिखा। लेकिन पुलिस के पास उसके संलिप्त होने के स्पष्ट सबूत हैं। शनिवार को पुलिस को इनपुट मिला कि राहुल अपनी ससुराल आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर आपागंज इलाके में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

2 जून की रात हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 2 जून की रात लगभग 10 बजे, भोला सिकरवार अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी बंटी भदौरिया, शिवा राजावत, रानू और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। भोला को पेट और कमर पर गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हमले में उसका एक साथी भी घायल हुआ था।

भोला सिकरवार के खिलाफ 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे, जबकि बंटी भदौरिया पर भी 21 केस दर्ज हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और गैंगवार की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मामले में अब तक 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया को भी पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार किया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोला सिकरवार हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एक और साजिशकर्ता गिरफ्तार, महाकाल से वीडियो डालकर दी थी सफाई

Gwalior, MP

पकड़े गए आरोपी का नाम राहुल राजावत है, जो घटना के बाद फरार था और सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बताने का वीडियो भी साझा कर चुका था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहुल राजावत पर पहले से ही शक था और पहले से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पूछताछ में भी उसका नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि वह मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया के साथ मिलकर हत्या की साजिश में शामिल था।

हत्या के बाद उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें वह खुद को बेगुनाह बताता दिखा। लेकिन पुलिस के पास उसके संलिप्त होने के स्पष्ट सबूत हैं। शनिवार को पुलिस को इनपुट मिला कि राहुल अपनी ससुराल आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर आपागंज इलाके में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

2 जून की रात हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 2 जून की रात लगभग 10 बजे, भोला सिकरवार अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी बंटी भदौरिया, शिवा राजावत, रानू और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। भोला को पेट और कमर पर गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हमले में उसका एक साथी भी घायल हुआ था।

भोला सिकरवार के खिलाफ 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे, जबकि बंटी भदौरिया पर भी 21 केस दर्ज हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और गैंगवार की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मामले में अब तक 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया को भी पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार किया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-big-disclosure-in-the-bhola-sikarwar-murder-case-another/article-28948

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.