40 फीट गहरे कुएं में मिली किशोरी की लाश: खेत पर मोटर चालू करने गई थी, एसडीआरएफ ने रात में निकाला शव

Ashoknagar, MP

जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत राजतला गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की 15 वर्षीय किशोरी काजल अहिरवार, जो दोपहर में खेत पर मोटर चालू करने गई थी, शाम तक घर नहीं लौटी।

 जब परिजनों ने खोजबीन की और कोई पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी गई। देर रात किशोरी का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया।

थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा के अनुसार, काजल दोपहर करीब 2 बजे अपने खेत की ओर निकली थी। जब वह शाम तक नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित हो गए और तलाश शुरू की। शाम 7 बजे तक जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो डायल 100 पर पुलिस को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तलाश तेज की। एक संदेह के आधार पर पास ही स्थित एक पुराने कुएं की तलाशी ली गई। कुआं लगभग 40 फीट गहरा और पानी से भरा हुआ था। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर कुएं का पानी मोटर पंप से खाली करवाया।

करीब रात 10 बजे एसडीआरएफ टीम ने अपने विशेष उपकरणों की सहायता से काजल का शव कुएं से बाहर निकाला। शव को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने बताया कि काजल अक्सर खेत पर मोटर चालू करने जाती थी। उनकी आशंका है कि या तो उसे करंट लगा होगा या फिर मिर्गी का दौरा पड़ने से चक्कर आ गया होगा, जिससे वह कुएं में गिर गई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

40 फीट गहरे कुएं में मिली किशोरी की लाश: खेत पर मोटर चालू करने गई थी, एसडीआरएफ ने रात में निकाला शव

Ashoknagar, MP

 जब परिजनों ने खोजबीन की और कोई पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी गई। देर रात किशोरी का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया।

थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा के अनुसार, काजल दोपहर करीब 2 बजे अपने खेत की ओर निकली थी। जब वह शाम तक नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित हो गए और तलाश शुरू की। शाम 7 बजे तक जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो डायल 100 पर पुलिस को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तलाश तेज की। एक संदेह के आधार पर पास ही स्थित एक पुराने कुएं की तलाशी ली गई। कुआं लगभग 40 फीट गहरा और पानी से भरा हुआ था। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर कुएं का पानी मोटर पंप से खाली करवाया।

करीब रात 10 बजे एसडीआरएफ टीम ने अपने विशेष उपकरणों की सहायता से काजल का शव कुएं से बाहर निकाला। शव को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने बताया कि काजल अक्सर खेत पर मोटर चालू करने जाती थी। उनकी आशंका है कि या तो उसे करंट लगा होगा या फिर मिर्गी का दौरा पड़ने से चक्कर आ गया होगा, जिससे वह कुएं में गिर गई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-teenager-found-in-40-feet-deep/article-29603

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.