पवई के हाट बाजार में खून से सना मिला युवक का शव, मर्डर की आशंका

Panna, MP

पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हाट बाजार परिसर के पास एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय लोकपाल सिंह लोधी पुत्र पप्पू लोधी के रूप में हुई है।

 घटना की जानकारी मिलते ही पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास मौजूद ग्रामीणों में भय और आशंका का माहौल है।

मंदिर जा रहे भाई को रास्ते में मिली दुखद खबर

मृतक के बड़े भाई इंद्रपाल लोधी ने बताया कि वह रोज़ की तरह सुबह मंदिर पूजा के लिए निकले थे। रास्ते में गांव के दो लोगों ने उन्हें रोका और बताया कि उनका छोटा भाई हाट बाजार के पास खून से लथपथ पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो भाई का शव ज़मीन पर पड़ा था।

इंद्रपाल के अनुसार, लोकपाल का किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही कोई पारिवारिक रंजिश थी।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

पवई एसडीओपी भावना सिंह दांगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं। एसडीओपी ने भरोसा दिलाया है कि इस अपराध में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पवई के हाट बाजार में खून से सना मिला युवक का शव, मर्डर की आशंका

Panna, MP

 घटना की जानकारी मिलते ही पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास मौजूद ग्रामीणों में भय और आशंका का माहौल है।

मंदिर जा रहे भाई को रास्ते में मिली दुखद खबर

मृतक के बड़े भाई इंद्रपाल लोधी ने बताया कि वह रोज़ की तरह सुबह मंदिर पूजा के लिए निकले थे। रास्ते में गांव के दो लोगों ने उन्हें रोका और बताया कि उनका छोटा भाई हाट बाजार के पास खून से लथपथ पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो भाई का शव ज़मीन पर पड़ा था।

इंद्रपाल के अनुसार, लोकपाल का किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही कोई पारिवारिक रंजिश थी।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

पवई एसडीओपी भावना सिंह दांगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं। एसडीओपी ने भरोसा दिलाया है कि इस अपराध में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-young-man-found-blood-stained-in/article-29294

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.