मध्य प्रदेश में दो सड़क हादसे: एक की मौत, आठ घायल — लापरवाही और नशे ने ली जान

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से दिल दहला देने वाले सड़क हादसों की खबर सामने आई है। ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बड़वानी जिले में एक तेज रफ्तार और नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे तीन नाबालिग बच्चियां और एक महिला घायल हो गईं।

डबरा में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत

ग्वालियर जिले के डबरा थाना अंतर्गत राजियार गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने भिड़ गईं, जिसमें पप्पू आदिवासी नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजाराम बघेल, संजय, आशाराम और राजवीर आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय, आशाराम और राजवीर शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

बड़वानी में ट्रैक्टर ने कुचली स्कूटी, तीन बच्चियां घायल

बड़वानी के राजघाट रोड पर रविवार को हाट बाजार के दिन एक और दर्दनाक हादसा हुआ। कृषि उपज मंडी के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार पलक कुशवाह (14), कनिका कुशवाह (12), आकृति कुशवाह (8) और एक महिला घायल हो गईं। कनिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था और खाली ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्टे की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर बिना लाइसेंस और अनुभवहीन चालकों द्वारा चलवाए जा रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

मध्य प्रदेश में दो सड़क हादसे: एक की मौत, आठ घायल — लापरवाही और नशे ने ली जान

Bhopal, MP

डबरा में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत

ग्वालियर जिले के डबरा थाना अंतर्गत राजियार गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने भिड़ गईं, जिसमें पप्पू आदिवासी नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजाराम बघेल, संजय, आशाराम और राजवीर आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय, आशाराम और राजवीर शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

बड़वानी में ट्रैक्टर ने कुचली स्कूटी, तीन बच्चियां घायल

बड़वानी के राजघाट रोड पर रविवार को हाट बाजार के दिन एक और दर्दनाक हादसा हुआ। कृषि उपज मंडी के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार पलक कुशवाह (14), कनिका कुशवाह (12), आकृति कुशवाह (8) और एक महिला घायल हो गईं। कनिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था और खाली ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्टे की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर बिना लाइसेंस और अनुभवहीन चालकों द्वारा चलवाए जा रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-new-video-of-operation-sindoor-released-the-army-told/article-21352

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.