इंदौर में आपातकाल की विभीषिका पर संगोष्ठी: सीएम बोले – “जो लोग इमरजेंसी लाए, वे आज भी उस कलंक से मुक्त नहीं”

Indore, MP

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संगोष्ठी में तीखे शब्दों में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा धब्बा था, जिसे लगाने वाले कभी इस कलंक से मुक्त नहीं हो सकते।”

डॉ. यादव ने इस दिन को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाने की जरूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि “उस दौर में हजारों निर्दोषों को जेल में डाला गया, न्यायालय के आदेश पलट दिए गए और लोकतंत्र की आत्मा को कैद कर दिया गया।” उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को याद किया और उन्हें सच्चा राष्ट्रसेवक बताया।

त्रिवेदी बोले – "आपातकाल देश की दूसरी आज़ादी की लड़ाई थी"

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल का विरोध वास्तविक लोकतंत्र की नींव बना। उन्होंने कहा कि “उस समय किसी की भी संपत्ति जब्त हो सकती थी, संसद का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था और मीडिया पर ताला जड़ दिया गया था।”

उन्होंने भारत को “लोकतंत्र की जननी” बताते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को “आत्मगौरव” की अनुभूति हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगोष्ठी के साथ ही इंदौर में कुल 381 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें सबसे विशेष रहा 18 करोड़ की लागत से निर्मित ‘स्नेह धाम’ भवन, जो बुजुर्गों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएगा।

इस 6 मंजिला भवन में 32 फ्लैट, धार्मिक पुस्तकालय, टीवी, माइक्रोवेव, फ्रिज, लिफ्ट, कॉल सर्विस पर भोजन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। “संयुक्त परिवार में बुजुर्ग घर की शोभा होते थे, लेकिन आज जीवन की आपाधापी में यह एक चुनौती बन गई है। ऐसे में स्नेह धाम एक संवेदनशील पहल है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में आपातकाल की विभीषिका पर संगोष्ठी: सीएम बोले – “जो लोग इमरजेंसी लाए, वे आज भी उस कलंक से मुक्त नहीं”

Indore, MP

डॉ. यादव ने इस दिन को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाने की जरूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि “उस दौर में हजारों निर्दोषों को जेल में डाला गया, न्यायालय के आदेश पलट दिए गए और लोकतंत्र की आत्मा को कैद कर दिया गया।” उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को याद किया और उन्हें सच्चा राष्ट्रसेवक बताया।

त्रिवेदी बोले – "आपातकाल देश की दूसरी आज़ादी की लड़ाई थी"

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल का विरोध वास्तविक लोकतंत्र की नींव बना। उन्होंने कहा कि “उस समय किसी की भी संपत्ति जब्त हो सकती थी, संसद का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था और मीडिया पर ताला जड़ दिया गया था।”

उन्होंने भारत को “लोकतंत्र की जननी” बताते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को “आत्मगौरव” की अनुभूति हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगोष्ठी के साथ ही इंदौर में कुल 381 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें सबसे विशेष रहा 18 करोड़ की लागत से निर्मित ‘स्नेह धाम’ भवन, जो बुजुर्गों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएगा।

इस 6 मंजिला भवन में 32 फ्लैट, धार्मिक पुस्तकालय, टीवी, माइक्रोवेव, फ्रिज, लिफ्ट, कॉल सर्विस पर भोजन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। “संयुक्त परिवार में बुजुर्ग घर की शोभा होते थे, लेकिन आज जीवन की आपाधापी में यह एक चुनौती बन गई है। ऐसे में स्नेह धाम एक संवेदनशील पहल है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-seminar-on-the-emergency-of-emergency-in-indore-said/article-25540

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.