अभिषेक बच्चन बोले– "भोपाल मेरा दूसरा घर है", फिल्म 'कालीधर लापता' के प्रमोशन में किया भावनात्मक जुड़ाव का इज़हार

Bhopal, MP

अभिनेता अभिषेक बच्चन बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘कालीधर लापता’ के प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने न सिर्फ फिल्म से जुड़ी बातों को साझा किया, बल्कि भोपाल से अपने पारिवारिक और भावनात्मक रिश्ते पर भी दिल खोलकर बात की।

फिल्म की निर्देशक मधुमिता और बाल कलाकार दैविक बाघेला भी उनके साथ मौजूद रहे। फिल्म 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

बड़ा तालाब में दीप प्रवाहित कर किया प्रमोशन

फिल्म की टीम ने प्रमोशन के तहत एक अनूठा आयोजन किया। अभिषेक बच्चन ने स्कूली बच्चों के साथ भोपाल के बड़ा तालाब में दीप प्रवाहित किए। दीपों को इस तरह सजाया गया कि पानी की सतह पर फिल्म का नाम ‘कालीधर लापता’ उभर आया।

"पिता की तरह अभिनय करने की हिम्मत नहीं"

जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वे अमिताभ बच्चन के किसी किरदार को निभाना चाहेंगे? इस पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “मैं उनके अभिनय का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनकी तरह अभिनय करना तो दूर, उनकी छाया तक को छूना मुश्किल है। इसलिए मैं उनके काम को छूने की हिम्मत नहीं करता।”

"दैविक है असली हीरो"

बाल कलाकार दैविक बाघेला की तारीफ करते हुए अभिषेक बोले, “मुझे बुरा लगता है जब कोई उसे चाइल्ड आर्टिस्ट कहता है। वह बेहद परिपक्व और सशक्त अभिनेता है। फिल्म का असली हीरो वही है।”

"ओटीटी या थिएटर, मेरी कहानी ही प्राथमिकता"

ओटीटी बनाम थिएटर के सवाल पर अभिषेक का जवाब साफ था – “मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि फिल्म कहां रिलीज होती है। मैं सिर्फ अच्छी कहानियों को पर्दे पर लाना चाहता हूं – चाहे वह बड़े परदे पर हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।”

"भोपाल सिर्फ शहर नहीं, मेरा दूसरा घर है"

अभिषेक ने भोपाल के साथ अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा, “यह शहर मेरे लिए हमेशा खास रहा है। मेरी नानी यहीं रहती थीं और मेरा बचपन यहीं की गलियों में बीता है। यहां हर बार आने पर एक अपनापन मिलता है।” उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ वक्त अपने परिवार के साथ भी बिताने का मौका मिला।

डायरेक्टर मधुमिता ने भी की भोपाल की तारीफ

फिल्म की निर्देशक मधुमिता ने कहा कि “भोपाल और इसके आसपास के लोकेशन्स जैसे भोजपुर, सलामतपुर और ओरछा ने फिल्म को खास स्पर्श दिया है। यहां शूटिंग करना एक अलग अनुभव रहा।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अभिषेक बच्चन बोले– "भोपाल मेरा दूसरा घर है", फिल्म 'कालीधर लापता' के प्रमोशन में किया भावनात्मक जुड़ाव का इज़हार

Bhopal, MP

फिल्म की निर्देशक मधुमिता और बाल कलाकार दैविक बाघेला भी उनके साथ मौजूद रहे। फिल्म 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

बड़ा तालाब में दीप प्रवाहित कर किया प्रमोशन

फिल्म की टीम ने प्रमोशन के तहत एक अनूठा आयोजन किया। अभिषेक बच्चन ने स्कूली बच्चों के साथ भोपाल के बड़ा तालाब में दीप प्रवाहित किए। दीपों को इस तरह सजाया गया कि पानी की सतह पर फिल्म का नाम ‘कालीधर लापता’ उभर आया।

"पिता की तरह अभिनय करने की हिम्मत नहीं"

जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वे अमिताभ बच्चन के किसी किरदार को निभाना चाहेंगे? इस पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “मैं उनके अभिनय का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनकी तरह अभिनय करना तो दूर, उनकी छाया तक को छूना मुश्किल है। इसलिए मैं उनके काम को छूने की हिम्मत नहीं करता।”

"दैविक है असली हीरो"

बाल कलाकार दैविक बाघेला की तारीफ करते हुए अभिषेक बोले, “मुझे बुरा लगता है जब कोई उसे चाइल्ड आर्टिस्ट कहता है। वह बेहद परिपक्व और सशक्त अभिनेता है। फिल्म का असली हीरो वही है।”

"ओटीटी या थिएटर, मेरी कहानी ही प्राथमिकता"

ओटीटी बनाम थिएटर के सवाल पर अभिषेक का जवाब साफ था – “मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि फिल्म कहां रिलीज होती है। मैं सिर्फ अच्छी कहानियों को पर्दे पर लाना चाहता हूं – चाहे वह बड़े परदे पर हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।”

"भोपाल सिर्फ शहर नहीं, मेरा दूसरा घर है"

अभिषेक ने भोपाल के साथ अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा, “यह शहर मेरे लिए हमेशा खास रहा है। मेरी नानी यहीं रहती थीं और मेरा बचपन यहीं की गलियों में बीता है। यहां हर बार आने पर एक अपनापन मिलता है।” उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ वक्त अपने परिवार के साथ भी बिताने का मौका मिला।

डायरेक्टर मधुमिता ने भी की भोपाल की तारीफ

फिल्म की निर्देशक मधुमिता ने कहा कि “भोपाल और इसके आसपास के लोकेशन्स जैसे भोजपुर, सलामतपुर और ओरछा ने फिल्म को खास स्पर्श दिया है। यहां शूटिंग करना एक अलग अनुभव रहा।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/abhishek-bachchan-said-bhopal-is-my-second-home/article-25542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.