“कुर्सी बचाने के लिए लगाई गई थी इमरजेंसी, यह पूरी दुनिया जानती है” – अमित शाह

Jagran Desk

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस – 2025’ कार्यक्रम में देश के लोकतंत्र पर लगे सबसे बड़े कलंक को याद किया। उन्होंने इस अवसर पर ‘The Emergency Diaries – Years that Forged a Leader’ पुस्तक का विमोचन किया और युवाओं से इसे अवश्य पढ़ने की अपील की।

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 1975 में आपातकाल का कारण राष्ट्र की सुरक्षा नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी की डगमगाती सत्ता थी। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया जानती है कि देश खतरे में नहीं था, उनकी कुर्सी खतरे में थी। इसलिए 25 जून 1975 को देश को जेल में बदल दिया गया।”

मोदी ने दिया ‘संविधान हत्या दिवस’ नाम

शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल की स्मृति को ‘संविधान हत्या दिवस’ नाम दिया ताकि आने वाली पीढ़ियां इसे भूलें नहीं। उन्होंने कहा कि ये शब्द कठोर जरूर हैं, लेकिन उस दौर की भयावहता को दिखाने के लिए ऐसे ही शब्द उपयुक्त हैं।

24 साल की उम्र में मोदी थे भूमिगत कार्यकर्ता

गृह मंत्री ने आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी की भूमिका को याद करते हुए बताया कि उस समय वे मात्र 24-25 साल के थे। वे नानाजी देशमुख के मार्गदर्शन में गुजरात में भूमिगत रहकर साधु, सरदार और हिप्पी जैसे भेष बदलकर सरकार के विरोध में कार्य कर रहे थे।

12 जून को कोर्ट ने किया था इंदिरा का चुनाव रद्द

शाह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 12 जून 1975 के फैसले का उल्लेख किया, जिसमें इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित किया गया था और 6 वर्षों तक चुनाव न लड़ने का आदेश दिया गया था। उसी दिन गुजरात में जनता मोर्चा की जीत ने कांग्रेस की जड़ें हिला दी थीं।

10 हजार से अधिक लोगों को जेल में डाला गया

आपातकाल के पहले ही दिन रातभर में 10 हजार से ज्यादा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूरे देश को एक खुली जेल में तब्दील कर दिया गया था।

“देश की आत्मा को गूंगा और कलम से स्याही छीन ली गई थी”

शाह ने कहा कि उस दौर में न्यायपालिका के कान बंद कर दिए गए, मीडिया की आवाज दबा दी गई और लेखकों की कलम से स्याही छीन ली गई थी। आज की पीढ़ी को उस काले दौर की सच्चाई जाननी जरूरी है ताकि लोकतंत्र की कीमत समझी जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

“कुर्सी बचाने के लिए लगाई गई थी इमरजेंसी, यह पूरी दुनिया जानती है” – अमित शाह

Jagran Desk

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 1975 में आपातकाल का कारण राष्ट्र की सुरक्षा नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी की डगमगाती सत्ता थी। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया जानती है कि देश खतरे में नहीं था, उनकी कुर्सी खतरे में थी। इसलिए 25 जून 1975 को देश को जेल में बदल दिया गया।”

मोदी ने दिया ‘संविधान हत्या दिवस’ नाम

शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल की स्मृति को ‘संविधान हत्या दिवस’ नाम दिया ताकि आने वाली पीढ़ियां इसे भूलें नहीं। उन्होंने कहा कि ये शब्द कठोर जरूर हैं, लेकिन उस दौर की भयावहता को दिखाने के लिए ऐसे ही शब्द उपयुक्त हैं।

24 साल की उम्र में मोदी थे भूमिगत कार्यकर्ता

गृह मंत्री ने आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी की भूमिका को याद करते हुए बताया कि उस समय वे मात्र 24-25 साल के थे। वे नानाजी देशमुख के मार्गदर्शन में गुजरात में भूमिगत रहकर साधु, सरदार और हिप्पी जैसे भेष बदलकर सरकार के विरोध में कार्य कर रहे थे।

12 जून को कोर्ट ने किया था इंदिरा का चुनाव रद्द

शाह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 12 जून 1975 के फैसले का उल्लेख किया, जिसमें इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित किया गया था और 6 वर्षों तक चुनाव न लड़ने का आदेश दिया गया था। उसी दिन गुजरात में जनता मोर्चा की जीत ने कांग्रेस की जड़ें हिला दी थीं।

10 हजार से अधिक लोगों को जेल में डाला गया

आपातकाल के पहले ही दिन रातभर में 10 हजार से ज्यादा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूरे देश को एक खुली जेल में तब्दील कर दिया गया था।

“देश की आत्मा को गूंगा और कलम से स्याही छीन ली गई थी”

शाह ने कहा कि उस दौर में न्यायपालिका के कान बंद कर दिए गए, मीडिया की आवाज दबा दी गई और लेखकों की कलम से स्याही छीन ली गई थी। आज की पीढ़ी को उस काले दौर की सच्चाई जाननी जरूरी है ताकि लोकतंत्र की कीमत समझी जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/emergency-was-imposed-to-save-the-chair-this-whole-world/article-25538

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.