VIDEO: पीड़ित बना दोषी: अभय मिश्रा के फार्महाउस में मारपीट का मामला, प्रशासन पर गंभीर सवाल

Rewa, MP

रीवा जिले की राजनीति इन दिनों जिस नाम से सबसे अधिक शर्मसार हो रही है, वह है सेमरिया के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा। एक गरीब मजदूर अभिषेक तिवारी को फार्महाउस में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटे जाने का मामला अब सियासी रंग ले चुका है, और इस पूरी घटना ने पुलिस से लेकर प्रशासन तक की निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

 विधायक अभय मिश्रा पर आरोप है कि उनके फार्महाउस पर मौजूद कर्मचारियों ने अभिषेक को करीब दो घंटे तक बांधकर पीटा, और यह सब विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक खुद मीडिया के सामने यह स्वीकार कर चुके हैं कि मारपीट उनके आने के बाद शुरू हुई थी और उनके जाने के बाद भी चली।

Baloda Bazar, cg (5)

FIR में विरोधाभास: झूठ कौन बोल रहा है?

घटना को लेकर विधायक और उनके कर्मचारी अशोक तिवारी के बयान आपस में मेल नहीं खाते।

  • जहां FIR में स्थान 'ढेकहा तिराहा' बताया गया है, वहीं विधायक का बयान फार्महाउस पर मारपीट की पुष्टि करता है।

  • ऐसे में साफ है कि या तो विधायक झूठ बोल रहे हैं या फिर FIR में जानबूझकर गलत लोकेशन दर्ज की गई है।

इसके अलावा, सवाल उठता है कि जब घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है, तो फिर FIR सिविल लाइन थाने में क्यों दर्ज की गई? क्या यह सबकुछ सोच-समझकर हुआ?

गंभीर धाराएं नदारद, पीड़ित के खिलाफ केस!

पीड़ित अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि उसका मोबाइल छीना गया, उसे बंधक बनाया गया, और जानलेवा हमले किए गए। बावजूद इसके, पुलिस ने FIR में हत्या की कोशिश, अपहरण और डकैती जैसी गंभीर धाराएं शामिल नहीं कीं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पीड़ित के खिलाफ ही गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज कर दी गई, और वह भी सिर्फ एक घंटे के भीतर। जबकि अभिषेक को खुद FIR दर्ज कराने में 30 घंटे लग गए।

क्या यह न्याय है या रसूखदारों का षड्यंत्र?

यह पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब विधायक ने अपने कर्मचारी से ही अभिषेक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, जिससे कि वह खुद को बचा सकें।
इस पूरे घटनाक्रम से जनता और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है।
अब सवाल उठ रहे हैं—

  • क्या पुलिस विधायक के दबाव में काम कर रही है?

  • जब विधायक ने खुद मारपीट की बात मानी, तो थाने में तत्काल FIR क्यों नहीं हुई?

  • क्या CM तक मामला पहुँचने के बाद ही पुलिस हरकत में आई?

  • क्या न्याय सिर्फ रसूख और पैसे वालों के लिए है?

अब जनता का सवाल — “क्या न्याय मरा नहीं, मार दिया गया?”

रीवा की जनता अब न्याय व्यवस्था पर भरोसा खोती जा रही है। गरीब, मजदूर और पीड़ितों के साथ ऐसा दोहरा बर्ताव न्यायपालिका और लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है।
इस मामले में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की माँग लगातार उठ रही है।

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: पीड़ित बना दोषी: अभय मिश्रा के फार्महाउस में मारपीट का मामला, प्रशासन पर गंभीर सवाल

Rewa, MP

 विधायक अभय मिश्रा पर आरोप है कि उनके फार्महाउस पर मौजूद कर्मचारियों ने अभिषेक को करीब दो घंटे तक बांधकर पीटा, और यह सब विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक खुद मीडिया के सामने यह स्वीकार कर चुके हैं कि मारपीट उनके आने के बाद शुरू हुई थी और उनके जाने के बाद भी चली।

Baloda Bazar, cg (5)

FIR में विरोधाभास: झूठ कौन बोल रहा है?

घटना को लेकर विधायक और उनके कर्मचारी अशोक तिवारी के बयान आपस में मेल नहीं खाते।

  • जहां FIR में स्थान 'ढेकहा तिराहा' बताया गया है, वहीं विधायक का बयान फार्महाउस पर मारपीट की पुष्टि करता है।

  • ऐसे में साफ है कि या तो विधायक झूठ बोल रहे हैं या फिर FIR में जानबूझकर गलत लोकेशन दर्ज की गई है।

इसके अलावा, सवाल उठता है कि जब घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है, तो फिर FIR सिविल लाइन थाने में क्यों दर्ज की गई? क्या यह सबकुछ सोच-समझकर हुआ?

गंभीर धाराएं नदारद, पीड़ित के खिलाफ केस!

पीड़ित अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि उसका मोबाइल छीना गया, उसे बंधक बनाया गया, और जानलेवा हमले किए गए। बावजूद इसके, पुलिस ने FIR में हत्या की कोशिश, अपहरण और डकैती जैसी गंभीर धाराएं शामिल नहीं कीं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पीड़ित के खिलाफ ही गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज कर दी गई, और वह भी सिर्फ एक घंटे के भीतर। जबकि अभिषेक को खुद FIR दर्ज कराने में 30 घंटे लग गए।

क्या यह न्याय है या रसूखदारों का षड्यंत्र?

यह पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब विधायक ने अपने कर्मचारी से ही अभिषेक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, जिससे कि वह खुद को बचा सकें।
इस पूरे घटनाक्रम से जनता और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है।
अब सवाल उठ रहे हैं—

  • क्या पुलिस विधायक के दबाव में काम कर रही है?

  • जब विधायक ने खुद मारपीट की बात मानी, तो थाने में तत्काल FIR क्यों नहीं हुई?

  • क्या CM तक मामला पहुँचने के बाद ही पुलिस हरकत में आई?

  • क्या न्याय सिर्फ रसूख और पैसे वालों के लिए है?

अब जनता का सवाल — “क्या न्याय मरा नहीं, मार दिया गया?”

रीवा की जनता अब न्याय व्यवस्था पर भरोसा खोती जा रही है। गरीब, मजदूर और पीड़ितों के साथ ऐसा दोहरा बर्ताव न्यायपालिका और लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है।
इस मामले में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की माँग लगातार उठ रही है।

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-victim-became-the-victim-the-case-of-assault-in/article-29300

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.