उज्जैन में तेज रफ्तार वैन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत: ग्रामीणों ने गुस्से में कार को किया आग के हवाले

Indore, MP

उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी।

दोनों युवक अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने मौके पर ही वैन को आग के हवाले कर दिया।

पढ़ाई के साथ कर रहे थे पारिवारिक मदद

मृतक हर्षवर्धन उर्फ लाला (20) पिता श्यामसिंह पंवार और रवि (20) पिता संतोष पाटीदार, दोनों नजरपुर गांव के निवासी थे। वे उज्जैन में पढ़ाई कर रहे थे और रविवार की रात दूध देने के लिए पानबिहार क्षेत्र की ओर गए थे। लौटते समय कुरकुरे फैक्ट्री के पास पानबिहार मार्ग पर मारुति वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर ही तड़पते रहे दोनों युवक

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जलाई वैन

दुर्घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की गंभीरता और युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने खड़ी मारुति वैन को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इकलौते बेटों की मौत से परिवारों में कोहराम

घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक युवक अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता किसान हैं और बेटे पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में भी मदद करते थे। दो जवान बेटों की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है।

जांच जारी, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में तेज रफ्तार वैन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत: ग्रामीणों ने गुस्से में कार को किया आग के हवाले

Indore, MP

दोनों युवक अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने मौके पर ही वैन को आग के हवाले कर दिया।

पढ़ाई के साथ कर रहे थे पारिवारिक मदद

मृतक हर्षवर्धन उर्फ लाला (20) पिता श्यामसिंह पंवार और रवि (20) पिता संतोष पाटीदार, दोनों नजरपुर गांव के निवासी थे। वे उज्जैन में पढ़ाई कर रहे थे और रविवार की रात दूध देने के लिए पानबिहार क्षेत्र की ओर गए थे। लौटते समय कुरकुरे फैक्ट्री के पास पानबिहार मार्ग पर मारुति वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर ही तड़पते रहे दोनों युवक

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जलाई वैन

दुर्घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की गंभीरता और युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने खड़ी मारुति वैन को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इकलौते बेटों की मौत से परिवारों में कोहराम

घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक युवक अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता किसान हैं और बेटे पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में भी मदद करते थे। दो जवान बेटों की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है।

जांच जारी, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-friends-died-in-an-angry-car-in-ujjain-due/article-26821

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.