शिवपुरी में भू-माफियाओं पर सख्ती: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिए कार्रवाई के निर्देश, सहकारी बैंक गबन पर भी जताई सख्ती

Shivpuri, mp

On

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में जमीन पर अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सिंधिया ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि हजारों बीघा जमीनें भू-माफियाओं के कब्जे में हैं, जिन्हें तत्काल मुक्त कराया जाना चाहिए।

भूमाफिया पर सख्त रुख

सिंधिया ने प्रेस से बातचीत में कहा कि प्रशासन को भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। "ऐसी स्थितियां विकास में बाधा बनती हैं और आम जनता के अधिकारों का हनन करती हैं," सिंधिया ने कहा।

भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

केंद्रीय मंत्री ने शिवपुरी जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक को दिए गए 50 करोड़ रुपये की सख्त निगरानी की जाए, ताकि दोबारा कोई घोटाला हो सके।

बैंक घोटाले की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि पूर्व में जिला सहकारी बैंक में करीब 100 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने बैंक को राहत स्वरूप 50 करोड़ रुपये जारी किए थे। अब सिंधिया ने इस राशि की पारदर्शी निगरानी और उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सिंधिया के सख्त तेवरों और प्रशासन को मिले निर्देशों के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि जिले में भूमाफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

शिवपुरी में भू-माफियाओं पर सख्ती: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिए कार्रवाई के निर्देश, सहकारी बैंक गबन पर भी जताई सख्ती

Shivpuri, mp

भूमाफिया पर सख्त रुख

सिंधिया ने प्रेस से बातचीत में कहा कि प्रशासन को भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। "ऐसी स्थितियां विकास में बाधा बनती हैं और आम जनता के अधिकारों का हनन करती हैं," सिंधिया ने कहा।

भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

केंद्रीय मंत्री ने शिवपुरी जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक को दिए गए 50 करोड़ रुपये की सख्त निगरानी की जाए, ताकि दोबारा कोई घोटाला हो सके।

बैंक घोटाले की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि पूर्व में जिला सहकारी बैंक में करीब 100 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने बैंक को राहत स्वरूप 50 करोड़ रुपये जारी किए थे। अब सिंधिया ने इस राशि की पारदर्शी निगरानी और उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सिंधिया के सख्त तेवरों और प्रशासन को मिले निर्देशों के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि जिले में भूमाफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/union-minister-scindia-also-directed-to-take-action-on-the/article-21356

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.