बैतूल के चिचोली में सड़क हादसे में ग्राम कोटवार की मौत, बोलेरो की टक्कर के बाद ICU में तोड़ा दम

Betul, MP

बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय ग्राम कोटवार अलकेश बिसोने की जान चली गई।

अलकेश चिरापटला स्थित बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बिगड़ी हालत, ICU में चली गई जान

हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल अलकेश को तत्काल चिचोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने के कारण भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें बैतूल के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां रविवार रात करीब 3 बजे ICU में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

मृतक अलकेश बिसोने अपने पिता की कोटवारी का कार्य संभाल रहे थे और परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह अविवाहित थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग डायरी चिचोली थाने भेज दी गई है। फिलहाल बोलेरो वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल के चिचोली में सड़क हादसे में ग्राम कोटवार की मौत, बोलेरो की टक्कर के बाद ICU में तोड़ा दम

Betul, MP

अलकेश चिरापटला स्थित बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बिगड़ी हालत, ICU में चली गई जान

हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल अलकेश को तत्काल चिचोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने के कारण भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें बैतूल के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां रविवार रात करीब 3 बजे ICU में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

मृतक अलकेश बिसोने अपने पिता की कोटवारी का कार्य संभाल रहे थे और परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह अविवाहित थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग डायरी चिचोली थाने भेज दी गई है। फिलहाल बोलेरो वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/village-kotwar-died-in-a-road-accident-in-chicholi-of/article-26815

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.