छतरपुर: चोरी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Chhatarpur, MP

छतरपुर जिले में पुलिस की लापरवाही और चोरियों की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दोपहर 1 बजे, चौबे तिराहा स्थित एसपी कार्यालय के पास प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ रास्ता रोक दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस न तो उनकी शिकायतें दर्ज करती है और न ही चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करती है। उल्टा, चोरों को संरक्षण देकर पुलिस पैसे लेकर उन्हें छोड़ देती है

गोली चलने और गाड़ी पकड़ने का दावा

कादरी गांव के ग्रामीण अभिनव मिश्रा ने बताया कि आसपास के गांवों — श्यामरी पुरवा, बगराजन, थारा, बरराजखेरा और कर्री — में लगातार चोरियों की घटनाएं हो रही हैं। कल रात जब कुछ ग्रामीण चोरों को रोकने पहुंचे, तो उन पर गोली चला दी गई

गोपालपुरा के संतोष पाल ने कहा कि सुबह 4 बजे चोर उनके गांव में चोरी करने आए थे। रोकने की कोशिश पर चोरों ने फायरिंग कर दी, जिससे ग्रामीण जान बचाकर भागे। उन्होंने एक पिकअप वाहन को पकड़ने का भी दावा किया है।

पुलिस पर वसूली का आरोप

ग्रामीणों ने चौंकाने वाला आरोप लगाया कि चोर पुलिस को ₹1000 प्रति पिकअप वाहन देते हैं, ताकि उन्हें बेरोकटोक निकलने दिया जाए। ग्रामीणों ने यहां तक कहा कि हंड्रेड डायल वाहन भी इस सांठगांठ का हिस्सा हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची, कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण

घटना की खबर मिलते ही सीएसपी अरुण कुमार सोनी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे

ग्रामीणों की चेतावनी: खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा

ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि यदि चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया और पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी तय नहीं हुई, तो उनका आंदोलन और तेज होगा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर: चोरी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Chhatarpur, MP

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस न तो उनकी शिकायतें दर्ज करती है और न ही चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करती है। उल्टा, चोरों को संरक्षण देकर पुलिस पैसे लेकर उन्हें छोड़ देती है

गोली चलने और गाड़ी पकड़ने का दावा

कादरी गांव के ग्रामीण अभिनव मिश्रा ने बताया कि आसपास के गांवों — श्यामरी पुरवा, बगराजन, थारा, बरराजखेरा और कर्री — में लगातार चोरियों की घटनाएं हो रही हैं। कल रात जब कुछ ग्रामीण चोरों को रोकने पहुंचे, तो उन पर गोली चला दी गई

गोपालपुरा के संतोष पाल ने कहा कि सुबह 4 बजे चोर उनके गांव में चोरी करने आए थे। रोकने की कोशिश पर चोरों ने फायरिंग कर दी, जिससे ग्रामीण जान बचाकर भागे। उन्होंने एक पिकअप वाहन को पकड़ने का भी दावा किया है।

पुलिस पर वसूली का आरोप

ग्रामीणों ने चौंकाने वाला आरोप लगाया कि चोर पुलिस को ₹1000 प्रति पिकअप वाहन देते हैं, ताकि उन्हें बेरोकटोक निकलने दिया जाए। ग्रामीणों ने यहां तक कहा कि हंड्रेड डायल वाहन भी इस सांठगांठ का हिस्सा हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची, कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण

घटना की खबर मिलते ही सीएसपी अरुण कुमार सोनी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे

ग्रामीणों की चेतावनी: खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा

ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि यदि चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया और पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी तय नहीं हुई, तो उनका आंदोलन और तेज होगा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/villagers-did-not-take-action-on-the-complaint-of-chhatarpur/article-29296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.