कौन हैं MP के नए DGP कैलाश मकवाना ? साढ़े 3 साल में 7 ट्रांसफर…

JAGRAN DESK

1989 बैच के IPS

शिवराज सरकार के कार्यकाल में कैलाश मकवानालोकायुक्त के डीजी थे. हालांकि, वे छह महीने ही इस पद पर रहे और उनका ट्रांसफर कर दिया गया. कैलाश मकवाना की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है.

आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है. मकवाना प्रदेश के 32 वे डीजीपी होंगें. वर्तमान में मकवाना मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन हैं. आदेश के मुताबिक, मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के नए पुलिस मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे. वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं. सुधीर सक्सेना को 4 मार्च 2020 को डीजीपी नियुक्त किया गया था. उनके कार्यकाल के बाद अब मकवाना को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. कैलाश मकवाना 31 दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे.

कैलाश मकवाना की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है. मकवाना 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं. शिवराज सरकार के कार्यकाल में मकवाना लोकायुक्त के डीजी थे. हालांकि, वे छह महीने ही इस पद पर रहे. दरअसल, मकवाना ने लोकायुक्त में डीजी बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में तेजी ला दी थी. उन्होंने ठंडे बस्ते में पड़ीं कई लंबित जांचों की फाइल खोली और जांच शुरू की. महाकाल लोक की भी फाइल मकवाना के कार्यकाल में खुली थी.

साढ़े तीन साल में सात बार तबादले

कैलाश मकवाना ने एक दौर वो भी देखा है, जब कम समय में ही इधर से उधर कर दिए जाते थे. कैलाश मकवाना का साढ़े तीन साल में सात बार तबादला हुआ था. कमलनाथ सरकार के दौरान ही वे तीन बार इधर से उधर किए गए थे.

  • 10 फरवरी 2019- एडीजी इंटेलिजेंस
  • 1 अक्टूबर 2019- एडीजी प्रशासन
  • 20 फरवरी 2020- एडीजी नारकोटिक्स
  • 31 मार्च 2020- एडीजी सीआईडी
  • 1 दिसंबर 2021- चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन
  • 31 मई 2022 – महानिदेशक लोकायुक्त संगठन
  • 2 दिसंबर 2022- चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लोकायुक्त का बनाया गया था.

मकवाना को वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक बनाया गया था. इसी दौरान महाकाल लोक कॉरिडोर की जांच तत्कालीन लोकायुक्त के अधीन टेक्निकल सेल ने शुरू कर दी. लेकिन सरकार ने कैलाश मकवाना पर नाराजगी दिखा दी. उन्हें हटाकर मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन बना दिया था. तब शिवराज के ओएसडी योगेश चौधरी को एडीजी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त पदस्थ किया गया था, तब मकवाना की एसीआर (गोपनीय चरित्रावली) कम कर दी गई थी.

उन्होंने अपने एसीआर सुधरवाने के लिए मप्र शासन से 9 महीने पहले अपील की थी. उन्होंने रिप्रेजेंटेशन भेजते हुए सरकार से कहा था कि लोकायुक्त संगठन में डीजी रहने के 6 महीने के दौरान उनकी एसीआर खराब कर दी गई. दुर्भावनापूर्वक खराब की गई एसीआर पर शासन को उचित निर्णय लेना चाहिए, जिसपर मोहन सरकार ने मकवाना की एसीआर को दुरुस्त कर दिया था.

​​​​3 नामों का था पैनल, मकवाना ने मारी बाजी

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से DGP के लिए 9 नाम भेजे गए थे. दिल्ली में बीते गुरुवार को हुई बैठक में 3 नामों का पैनल तैयार किया गया था. इनमें 1988 बैच के आईपीएस कैलाश मकवाना का नाम पहले नंबर पर था. इसके बाद 1988 बैच के आईपीएस और डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार और 1989 बैच के आईपीएस और डीजी ईओडब्ल्यू अजय शर्मा के नाम शामिल थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कौन हैं MP के नए DGP कैलाश मकवाना ? साढ़े 3 साल में 7 ट्रांसफर…

JAGRAN DESK

शिवराज सरकार के कार्यकाल में कैलाश मकवानालोकायुक्त के डीजी थे. हालांकि, वे छह महीने ही इस पद पर रहे और उनका ट्रांसफर कर दिया गया. कैलाश मकवाना की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है.

आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है. मकवाना प्रदेश के 32 वे डीजीपी होंगें. वर्तमान में मकवाना मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन हैं. आदेश के मुताबिक, मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के नए पुलिस मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे. वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं. सुधीर सक्सेना को 4 मार्च 2020 को डीजीपी नियुक्त किया गया था. उनके कार्यकाल के बाद अब मकवाना को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. कैलाश मकवाना 31 दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे.

कैलाश मकवाना की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है. मकवाना 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं. शिवराज सरकार के कार्यकाल में मकवाना लोकायुक्त के डीजी थे. हालांकि, वे छह महीने ही इस पद पर रहे. दरअसल, मकवाना ने लोकायुक्त में डीजी बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में तेजी ला दी थी. उन्होंने ठंडे बस्ते में पड़ीं कई लंबित जांचों की फाइल खोली और जांच शुरू की. महाकाल लोक की भी फाइल मकवाना के कार्यकाल में खुली थी.

साढ़े तीन साल में सात बार तबादले

कैलाश मकवाना ने एक दौर वो भी देखा है, जब कम समय में ही इधर से उधर कर दिए जाते थे. कैलाश मकवाना का साढ़े तीन साल में सात बार तबादला हुआ था. कमलनाथ सरकार के दौरान ही वे तीन बार इधर से उधर किए गए थे.

  • 10 फरवरी 2019- एडीजी इंटेलिजेंस
  • 1 अक्टूबर 2019- एडीजी प्रशासन
  • 20 फरवरी 2020- एडीजी नारकोटिक्स
  • 31 मार्च 2020- एडीजी सीआईडी
  • 1 दिसंबर 2021- चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन
  • 31 मई 2022 – महानिदेशक लोकायुक्त संगठन
  • 2 दिसंबर 2022- चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लोकायुक्त का बनाया गया था.

मकवाना को वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक बनाया गया था. इसी दौरान महाकाल लोक कॉरिडोर की जांच तत्कालीन लोकायुक्त के अधीन टेक्निकल सेल ने शुरू कर दी. लेकिन सरकार ने कैलाश मकवाना पर नाराजगी दिखा दी. उन्हें हटाकर मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन बना दिया था. तब शिवराज के ओएसडी योगेश चौधरी को एडीजी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त पदस्थ किया गया था, तब मकवाना की एसीआर (गोपनीय चरित्रावली) कम कर दी गई थी.

उन्होंने अपने एसीआर सुधरवाने के लिए मप्र शासन से 9 महीने पहले अपील की थी. उन्होंने रिप्रेजेंटेशन भेजते हुए सरकार से कहा था कि लोकायुक्त संगठन में डीजी रहने के 6 महीने के दौरान उनकी एसीआर खराब कर दी गई. दुर्भावनापूर्वक खराब की गई एसीआर पर शासन को उचित निर्णय लेना चाहिए, जिसपर मोहन सरकार ने मकवाना की एसीआर को दुरुस्त कर दिया था.

​​​​3 नामों का था पैनल, मकवाना ने मारी बाजी

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से DGP के लिए 9 नाम भेजे गए थे. दिल्ली में बीते गुरुवार को हुई बैठक में 3 नामों का पैनल तैयार किया गया था. इनमें 1988 बैच के आईपीएस कैलाश मकवाना का नाम पहले नंबर पर था. इसके बाद 1988 बैच के आईपीएस और डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार और 1989 बैच के आईपीएस और डीजी ईओडब्ल्यू अजय शर्मा के नाम शामिल थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/who-is-mps-new-dgp-kailash-makwana-7-transfers-in/article-4102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.