हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से हड़कंप, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 29 घायल

Jagran desk

रविवार सुबह श्रद्धा का सैलाब एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में करीब 9:15 बजे अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए।

हादसा मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर हुआ, जब भारी भीड़ के कारण लोग एक-दूसरे पर चढ़ने लगे और गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि हादसे का कारण मंदिर परिसर में भीड़ का अत्यधिक दबाव था। श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

चश्मदीदों की दास्तान, पुलिस ने किया खंडन
घटना के प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुमार ने दावा किया कि कुछ श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ते के किनारे लगे तारों को पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। उन्हीं में से कुछ तार क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें करंट आने की आशंका से भगदड़ मच गई। हालांकि, हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने इस आशंका को अफवाह करार देते हुए स्पष्ट किया कि करंट जैसी कोई बात नहीं थी।

एसएसपी ने बताया, “मंदिर में भगदड़ की सूचना पर तत्काल रेस्क्यू टीम भेजी गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाकी 29 घायलों की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी जारी है।”

धार्मिक स्थल पर भीड़ प्रबंधन पर उठे सवाल
शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर हरकी पौड़ी से करीब 3 किमी की दूरी पर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु 1.5 किलोमीटर की चढ़ाई या रोपवे मार्ग का प्रयोग करते हैं। सावन महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी जाती है, ऐसे में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से हड़कंप, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 29 घायल

Jagran desk

हादसा मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर हुआ, जब भारी भीड़ के कारण लोग एक-दूसरे पर चढ़ने लगे और गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि हादसे का कारण मंदिर परिसर में भीड़ का अत्यधिक दबाव था। श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

चश्मदीदों की दास्तान, पुलिस ने किया खंडन
घटना के प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुमार ने दावा किया कि कुछ श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ते के किनारे लगे तारों को पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। उन्हीं में से कुछ तार क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें करंट आने की आशंका से भगदड़ मच गई। हालांकि, हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने इस आशंका को अफवाह करार देते हुए स्पष्ट किया कि करंट जैसी कोई बात नहीं थी।

एसएसपी ने बताया, “मंदिर में भगदड़ की सूचना पर तत्काल रेस्क्यू टीम भेजी गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाकी 29 घायलों की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी जारी है।”

धार्मिक स्थल पर भीड़ प्रबंधन पर उठे सवाल
शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर हरकी पौड़ी से करीब 3 किमी की दूरी पर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु 1.5 किलोमीटर की चढ़ाई या रोपवे मार्ग का प्रयोग करते हैं। सावन महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी जाती है, ऐसे में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/6-injured-by-stampede-at-mansa-devi-temple-in-haridwar/article-28944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.