फूफा के प्यार में पत्नी ने पति का करवाया मर्डर: झारखंड से बुलवाए शूटर, शादी के मंडप में ही रची थी साजिश

Jagran Desk

बिहार के औरंगाबाद जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 27 वर्षीय महिला ने अपने 60 वर्षीय फूफा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। हत्या के लिए झारखंड से शूटर बुलाए गए थे। पत्नी ने अपने पति की लोकेशन तक शूटर्स को बताई, जिससे उसे सटीक निशाना बनाकर मारा जा सके।

पुलिस के मुताबिक, महिला गुंजा सिंह की शादी 21 मई को प्रियांशु कुमार सिंह उर्फ छोटू से हुई थी। लेकिन शादी के सिर्फ एक महीने बाद ही 24 जून को प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा पुलिस की SIT टीम ने किया।

शादी के मंडप में ही बना लिया था हत्या का प्लान

गुंजा ने पुलिस को बताया कि वह बचपन से ही अपने फूफा जीवन सिंह के घर में पली-बढ़ी थी और दोनों के बीच वर्षों से संबंध थे। जब अप्रैल में यह रिश्ता घरवालों को पता चला तो गुंजा की जबरन शादी तय कर दी गई। उसने स्वीकार किया कि वरमाला के दौरान ही उसने तय कर लिया था कि वह पति को रास्ते से हटाकर फूफा के साथ ही जीवन बिताएगी।

लोकेशन देती रही पत्नी, शूटरों ने मारी चार गोलियां

प्रियांशु की हत्या उस वक्त हुई जब वह वाराणसी से ट्रेन से लौट रहा था। उसकी पत्नी गुंजा फोन पर उससे लोकेशन पूछती रही और फिर वही लोकेशन झारखंड से बुलवाए गए शूटरों को देती रही। लेंबोखाप गांव के पास बाइक पर आए शूटरों ने प्रियांशु को गोली मारी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

SIT की जांच में खुली परतें

प्रारंभिक जांच में कोई खास सुराग न मिलने पर पुलिस ने प्रियांशु की कॉल डिटेल खंगाली। गुंजा और शूटरों के बीच हुई संदिग्ध बातचीत के बाद पत्नी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में गुंजा ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों शूटरों जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फूफा जीवन सिंह अभी फरार है।

SP अंबरीश राहुल के अनुसार, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, जिसमें पैसे और संपत्ति की भी भूमिका सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है और फूफा की तलाश में छापेमारी हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

फूफा के प्यार में पत्नी ने पति का करवाया मर्डर: झारखंड से बुलवाए शूटर, शादी के मंडप में ही रची थी साजिश

Jagran Desk

पुलिस के मुताबिक, महिला गुंजा सिंह की शादी 21 मई को प्रियांशु कुमार सिंह उर्फ छोटू से हुई थी। लेकिन शादी के सिर्फ एक महीने बाद ही 24 जून को प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा पुलिस की SIT टीम ने किया।

शादी के मंडप में ही बना लिया था हत्या का प्लान

गुंजा ने पुलिस को बताया कि वह बचपन से ही अपने फूफा जीवन सिंह के घर में पली-बढ़ी थी और दोनों के बीच वर्षों से संबंध थे। जब अप्रैल में यह रिश्ता घरवालों को पता चला तो गुंजा की जबरन शादी तय कर दी गई। उसने स्वीकार किया कि वरमाला के दौरान ही उसने तय कर लिया था कि वह पति को रास्ते से हटाकर फूफा के साथ ही जीवन बिताएगी।

लोकेशन देती रही पत्नी, शूटरों ने मारी चार गोलियां

प्रियांशु की हत्या उस वक्त हुई जब वह वाराणसी से ट्रेन से लौट रहा था। उसकी पत्नी गुंजा फोन पर उससे लोकेशन पूछती रही और फिर वही लोकेशन झारखंड से बुलवाए गए शूटरों को देती रही। लेंबोखाप गांव के पास बाइक पर आए शूटरों ने प्रियांशु को गोली मारी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

SIT की जांच में खुली परतें

प्रारंभिक जांच में कोई खास सुराग न मिलने पर पुलिस ने प्रियांशु की कॉल डिटेल खंगाली। गुंजा और शूटरों के बीच हुई संदिग्ध बातचीत के बाद पत्नी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में गुंजा ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों शूटरों जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फूफा जीवन सिंह अभी फरार है।

SP अंबरीश राहुल के अनुसार, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, जिसमें पैसे और संपत्ति की भी भूमिका सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है और फूफा की तलाश में छापेमारी हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-the-love-of-fufa-wife-got-her-husband-murdered/article-26374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.