वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत की धमाकेदार परफॉर्मेंस: 11 मेडल के साथ चमका तिरंगा

Sports

कजाकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारतीय मुक्केबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए।

इस शानदार उपलब्धि में भारत को 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल मिले। यह प्रदर्शन भारत की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग रैंकिंग को नई ऊंचाई देगा।

जैस्मिन, साक्षी और नुपुर ने रचा इतिहास

  • 57 किग्रा वर्ग में ओलिंपियन जैस्मिन लंबोरिया ने ब्राजील की ओलिंपियन जुसीलन रोमेउ को 4-1 से मात देकर गोल्ड मेडल जीता।

  • 54 किग्रा में युवा वर्ल्ड चैंपियन साक्षी ने अमेरिका की योसेलीन पेरेज को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर भारत का पहला गोल्ड दिलाया।

  • 80+ किग्रा कैटेगरी में नुपुर ने मेजबान कजाकिस्तान की येलदाना तालिपोवा को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

सिल्वर के साथ भी छाए भारतीय

  • मीनाक्षी (48 किग्रा): ओलिंपिक ब्रॉन्ज विजेता कजाख मुक्केबाज नजिम किजाइबाय से करीबी हार (2-3)।

  • जुगनू (85 किग्रा): कजाख बॉक्सर बेकजाद नुरदाउलेटोव से हार (0-5)।

  • हितेश गुलिया (70 किग्रा): ब्राजील के काइअन ओलिवेरा से 0-5 से पराजय।

  • अभिनाश जमवाल (65 किग्रा): यूरी फाल्काओ के खिलाफ 2-3 से करीबी मुकाबला हारा।

  • ओलिंपियन पूजा रानी (80 किग्रा): ऑस्ट्रेलिया की एसेटा फ्लिंट से 0-5 से शिकस्त।

तीन बॉक्सरों ने दिलाया ब्रॉन्ज

  • संजू (महिला 60 किग्रा)

  • निखिल दुबे (पुरुष 75 किग्रा)

  • नरेंद्र (पुरुष 90+ किग्रा)

तीनों सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन हार के चलते ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

400 से ज्यादा मुक्केबाजों में भारत का परचम

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में हुए इस टूर्नामेंट में 31 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे, जिनमें कई ओलिंपियन भी थे। भारत ने इस प्रतियोगिता में 20 सदस्यीय टीम भेजी थी। पिछली बार अप्रैल में ब्राजील में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत को 6 मेडल मिले थे, पर तब महिला बॉक्सर नहीं शामिल हुई थीं।

वर्ल्ड कप फाइनल की राह में भारत मजबूत

इस टूर्नामेंट में मिले मेडल और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक मिलेंगे। शीर्ष रैंकिंग वाले मुक्केबाज नवंबर 2025 में नई दिल्ली में होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में क्वालिफाई करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत की धमाकेदार परफॉर्मेंस: 11 मेडल के साथ चमका तिरंगा

Sports

इस शानदार उपलब्धि में भारत को 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल मिले। यह प्रदर्शन भारत की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग रैंकिंग को नई ऊंचाई देगा।

जैस्मिन, साक्षी और नुपुर ने रचा इतिहास

  • 57 किग्रा वर्ग में ओलिंपियन जैस्मिन लंबोरिया ने ब्राजील की ओलिंपियन जुसीलन रोमेउ को 4-1 से मात देकर गोल्ड मेडल जीता।

  • 54 किग्रा में युवा वर्ल्ड चैंपियन साक्षी ने अमेरिका की योसेलीन पेरेज को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर भारत का पहला गोल्ड दिलाया।

  • 80+ किग्रा कैटेगरी में नुपुर ने मेजबान कजाकिस्तान की येलदाना तालिपोवा को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

सिल्वर के साथ भी छाए भारतीय

  • मीनाक्षी (48 किग्रा): ओलिंपिक ब्रॉन्ज विजेता कजाख मुक्केबाज नजिम किजाइबाय से करीबी हार (2-3)।

  • जुगनू (85 किग्रा): कजाख बॉक्सर बेकजाद नुरदाउलेटोव से हार (0-5)।

  • हितेश गुलिया (70 किग्रा): ब्राजील के काइअन ओलिवेरा से 0-5 से पराजय।

  • अभिनाश जमवाल (65 किग्रा): यूरी फाल्काओ के खिलाफ 2-3 से करीबी मुकाबला हारा।

  • ओलिंपियन पूजा रानी (80 किग्रा): ऑस्ट्रेलिया की एसेटा फ्लिंट से 0-5 से शिकस्त।

तीन बॉक्सरों ने दिलाया ब्रॉन्ज

  • संजू (महिला 60 किग्रा)

  • निखिल दुबे (पुरुष 75 किग्रा)

  • नरेंद्र (पुरुष 90+ किग्रा)

तीनों सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन हार के चलते ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

400 से ज्यादा मुक्केबाजों में भारत का परचम

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में हुए इस टूर्नामेंट में 31 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे, जिनमें कई ओलिंपियन भी थे। भारत ने इस प्रतियोगिता में 20 सदस्यीय टीम भेजी थी। पिछली बार अप्रैल में ब्राजील में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत को 6 मेडल मिले थे, पर तब महिला बॉक्सर नहीं शामिल हुई थीं।

वर्ल्ड कप फाइनल की राह में भारत मजबूत

इस टूर्नामेंट में मिले मेडल और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक मिलेंगे। शीर्ष रैंकिंग वाले मुक्केबाज नवंबर 2025 में नई दिल्ली में होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में क्वालिफाई करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indias-tricolor-shines-with-a-banged-performance-11-medal-in/article-26787

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.