- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: बोइंग विमान में लगी आग, इमरजेंसी स्लाइडर से सुरक्षित निकाले गए 173...
डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: बोइंग विमान में लगी आग, इमरजेंसी स्लाइडर से सुरक्षित निकाले गए 173 यात्री
Jagran desk
अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक गंभीर विमान दुर्घटना टल गई। अमेरिकन एयरलाइंस की मियामी जाने वाली फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई।
विमान का लैंडिंग गियर फेल हो गया और इसके पिछले हिस्से में आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
घटना दोपहर लगभग 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे) की है। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। सभी को समय रहते इमरजेंसी स्लाइडर के जरिए बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।
इस हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनमें से एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में बोइंग कंपनी के ही 787-8 विमान का क्रैश हुआ था, जिसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने बोइंग विमानों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए