काशी से मोदी का संदेश: सिंदूर का वचन निभाया, अब हर हमले का जवाब मिसाइल से मिलेगा; बोले- लोकल को प्रमोट करो, विदेशी सामान छोड़ो

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में जनसभा को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित किया।

 उन्होंने कहा कि यह उस वचन की पूर्ति है, जो उन्होंने देश की बेटियों के सिंदूर की रक्षा के लिए दिया था। मोदी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा कोई दुस्साहस किया, तो भारत की मिसाइलें आतंकियों को पाताल से भी निकालकर खत्म कर देंगी।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए स्वदेशी हथियारों की सराहना करते हुए कहा कि भारत की आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ड्रोन, मिसाइलें और एयर डिफेंस सिस्टम ने साबित कर दिया कि मेक इन इंडिया अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता है।

टैरिफ वॉर पर अमेरिका को बिना नाम लिए जवाब

पीएम मोदी ने विदेशी व्यापार और टैरिफ वॉर के बीच एक मजबूत संदेश देते हुए कहा, “हम वही सामान खरीदेंगे जिसे किसी भारतीय ने मेहनत से बनाया हो।” उन्होंने सभी देशवासियों से वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

सत्ता पर बैठे विपक्ष पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को 'तमाशा' कहने वालों को शर्म आनी चाहिए। मोदी ने कहा, “यह नया भारत है, जो भोलेनाथ को पूजता है और दुश्मनों के लिए काल भैरव बन जाता है।” उन्होंने सपा नेताओं पर आतंकियों का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया।

लखपति दीदी योजना का जिक्र कर सपा पर कटाक्ष

मोदी ने सरकार की "लखपति दीदी" योजना का ज़िक्र करते हुए बताया कि अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “जब सपा वालों को यह आंकड़ा पता चलेगा तो वो साइकिल लेकर भाग खड़े होंगे।”

बाबा साहब समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं की सभा में एंट्री रोकी गई

सभा स्थल पर काले कपड़े पहने लोगों को प्रवेश नहीं मिला। सपा नेता अजय फौजी और बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की खबरें भी सामने आईं।

प्रमुख घोषणाएं

प्रधानमंत्री ने इस दौरान काशी में 2,200 करोड़ रुपए के 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपए भी जारी किए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

काशी से मोदी का संदेश: सिंदूर का वचन निभाया, अब हर हमले का जवाब मिसाइल से मिलेगा; बोले- लोकल को प्रमोट करो, विदेशी सामान छोड़ो

Jagran Desk

 उन्होंने कहा कि यह उस वचन की पूर्ति है, जो उन्होंने देश की बेटियों के सिंदूर की रक्षा के लिए दिया था। मोदी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा कोई दुस्साहस किया, तो भारत की मिसाइलें आतंकियों को पाताल से भी निकालकर खत्म कर देंगी।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए स्वदेशी हथियारों की सराहना करते हुए कहा कि भारत की आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ड्रोन, मिसाइलें और एयर डिफेंस सिस्टम ने साबित कर दिया कि मेक इन इंडिया अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता है।

टैरिफ वॉर पर अमेरिका को बिना नाम लिए जवाब

पीएम मोदी ने विदेशी व्यापार और टैरिफ वॉर के बीच एक मजबूत संदेश देते हुए कहा, “हम वही सामान खरीदेंगे जिसे किसी भारतीय ने मेहनत से बनाया हो।” उन्होंने सभी देशवासियों से वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

सत्ता पर बैठे विपक्ष पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को 'तमाशा' कहने वालों को शर्म आनी चाहिए। मोदी ने कहा, “यह नया भारत है, जो भोलेनाथ को पूजता है और दुश्मनों के लिए काल भैरव बन जाता है।” उन्होंने सपा नेताओं पर आतंकियों का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया।

लखपति दीदी योजना का जिक्र कर सपा पर कटाक्ष

मोदी ने सरकार की "लखपति दीदी" योजना का ज़िक्र करते हुए बताया कि अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “जब सपा वालों को यह आंकड़ा पता चलेगा तो वो साइकिल लेकर भाग खड़े होंगे।”

बाबा साहब समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं की सभा में एंट्री रोकी गई

सभा स्थल पर काले कपड़े पहने लोगों को प्रवेश नहीं मिला। सपा नेता अजय फौजी और बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की खबरें भी सामने आईं।

प्रमुख घोषणाएं

प्रधानमंत्री ने इस दौरान काशी में 2,200 करोड़ रुपए के 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपए भी जारी किए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/modis-message-from-kashi-played-the-promise-of-vermilion-now/article-29611

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.