- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- गलवान घाटी में दर्दनाक हादसा: सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, दो अधिकारी शहीद, तीन गंभीर रूप से घायल
गलवान घाटी में दर्दनाक हादसा: सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, दो अधिकारी शहीद, तीन गंभीर रूप से घायल
Jagran Desk
लद्दाख के गलवान क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे, दुरबुक से चोंगताश की ओर जा रहे सैन्य काफिले के एक वाहन पर अचानक चट्टान गिर गई, जिससे दो सैन्य अधिकारी मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दुर्घटना चारबाग इलाके में उस समय हुई जब वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस वाहन में सवार अधिकारी 14 सिंध हॉर्स रेजिमेंट और 60 आर्म्ड से जुड़े थे। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह शहीद हो गए।
घायल हुए अधिकारियों में मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) शामिल हैं। सभी को तत्काल एयरलिफ्ट कर 153 जनरल हॉस्पिटल, लेह में भर्ती कराया गया है।
भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था और सभी ज़रूरी राहत कदम उठाए जा रहे हैं।
यह हादसा एक बार फिर इस दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सैन्य अभियानों के खतरों को उजागर करता है, जहां प्राकृतिक आपदाएं भी सैनिकों के लिए चुनौती बनी रहती हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए