इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ पंजाब का नाम, कोलकाता को 95 रन पर समेटा

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में एक ऐसा करिश्मा हुआ, जिसे शायद क्रिकेट प्रेमी सालों तक याद रखेंगे।

पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ महज़ 111 रनों का स्कोर डिफेंड कर इतिहास रच दिया है। यह आईपीएल इतिहास में डिफेंड किया गया सबसे छोटा स्कोर बन गया है।

पंजाब की बल्लेबाज़ी रही फीकी, गेंदबाज़ी ने किया धमाका

आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। सिर्फ प्रभसिमरन सिंह (30 रन) ही कुछ देर टिके। कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा ने 3 विकेट, जबकि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

कोलकाता की बल्लेबाज़ी रही निराशाजनक

लक्ष्य बेहद आसान लग रहा था, लेकिन कोलकाता की शुरुआत भी बिखर गई। पहले दो ओवर में सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट चुके थे। फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 62 तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रहाणे और रघुवंशी को आउट कर पूरी बाज़ी पलट दी।

स्पिन और पेस का शानदार संयोजन

चहल यहीं नहीं रुके, उन्होंने रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को भी लगातार गेंदों पर आउट कर कोलकाता को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद मैक्सवेल, मार्को येनसन, और वैभव अरोड़ा ने कोलकाता की पारी को पूरी तरह बिखेर दिया। आखिरी में आंद्रे रसेल ने कुछ चौके-छक्के लगाकर मैच में जान डालने की कोशिश की, लेकिन मार्को येनसन ने उनका विकेट लेकर पंजाब को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

आंकड़ों में ऐतिहासिक जीत

  • पंजाब किंग्स ने 111 रन डिफेंड करते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे छोटे स्कोर की रक्षा का रिकॉर्ड बनाया।

  • इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिन्होंने 2009 में 116 रन का स्कोर डिफेंड किया था।

  • पंजाब के युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए और मार्को येनसन ने 3 विकेट झटके।

  • कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन अंगकृष रघुवंशी (37 रन) ने बनाए।

दिलचस्प बात ये भी है कि पंजाब किंग्स के नाम IPL में सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है — और वो भी कोलकाता के ही खिलाफ, IPL 2024 में।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ पंजाब का नाम, कोलकाता को 95 रन पर समेटा

Sports Desk

पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ महज़ 111 रनों का स्कोर डिफेंड कर इतिहास रच दिया है। यह आईपीएल इतिहास में डिफेंड किया गया सबसे छोटा स्कोर बन गया है।

पंजाब की बल्लेबाज़ी रही फीकी, गेंदबाज़ी ने किया धमाका

आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। सिर्फ प्रभसिमरन सिंह (30 रन) ही कुछ देर टिके। कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा ने 3 विकेट, जबकि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

कोलकाता की बल्लेबाज़ी रही निराशाजनक

लक्ष्य बेहद आसान लग रहा था, लेकिन कोलकाता की शुरुआत भी बिखर गई। पहले दो ओवर में सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट चुके थे। फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 62 तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रहाणे और रघुवंशी को आउट कर पूरी बाज़ी पलट दी।

स्पिन और पेस का शानदार संयोजन

चहल यहीं नहीं रुके, उन्होंने रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को भी लगातार गेंदों पर आउट कर कोलकाता को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद मैक्सवेल, मार्को येनसन, और वैभव अरोड़ा ने कोलकाता की पारी को पूरी तरह बिखेर दिया। आखिरी में आंद्रे रसेल ने कुछ चौके-छक्के लगाकर मैच में जान डालने की कोशिश की, लेकिन मार्को येनसन ने उनका विकेट लेकर पंजाब को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

आंकड़ों में ऐतिहासिक जीत

  • पंजाब किंग्स ने 111 रन डिफेंड करते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे छोटे स्कोर की रक्षा का रिकॉर्ड बनाया।

  • इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिन्होंने 2009 में 116 रन का स्कोर डिफेंड किया था।

  • पंजाब के युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए और मार्को येनसन ने 3 विकेट झटके।

  • कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन अंगकृष रघुवंशी (37 रन) ने बनाए।

दिलचस्प बात ये भी है कि पंजाब किंग्स के नाम IPL में सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है — और वो भी कोलकाता के ही खिलाफ, IPL 2024 में।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/punjabs-name-recorded-in-the-pages-of-history-kolkata-was/article-17805

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.