- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में खारुन नदी में डूबे दो दोस्त, 1 की लाश मिली, दूसरे की तलाश जारी
रायपुर में खारुन नदी में डूबे दो दोस्त, 1 की लाश मिली, दूसरे की तलाश जारी
Raipur, cg
राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास खारुन नदी में नहाते वक्त दो दोस्त डूब गए। घटना में एक युवक की लाश बरामद कर ली गई, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ टीम को आज सुबह अर्जुन यादव का शव नदी से बाहर निकाला, जबकि दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, अर्जुन और भूपेश अपने दोस्तों के साथ रविवार को नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते वक्त अर्जुन का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए भूपेश भी गहरे पानी में कूद पड़ा और दोनों डूब गए। अर्जुन यादव नवा रायपुर का निवासी था, जबकि भूपेश भूडे जोरा का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने अर्जुन की लाश बरामद की और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए