"भारत का कड़ा एक्शन: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 16 पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर प्रतिबंध"

JAGRAN DESK

भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। इस हमले के कारण पूरे देश में आक्रोश है, और सुरक्षा के मद्देनजर एलओसी पर भारतीय सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है, साथ ही सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

इसी बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान के 16 प्रमुख यूट्यूब न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है। इन चैनलों पर आरोप है कि वे भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैला रहे थे, जिससे माहौल में तनाव और घृणा फैलाने की कोशिश की जा रही थी।

अब इन 16 चैनलों को भारत में यूट्यूब पर एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। इन चैनलों में प्रमुख पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स जैसे डॉन, जियो न्यूज, समा टीवी, और ARY न्यूज शामिल हैं। इस कदम के जरिए भारत सरकार पाकिस्तान द्वारा भ्रामक और झूठी खबरों को फैलाने पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि भारतीय जनता को गलत जानकारी से बचाया जा सके।

भारत में प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स की सूची:

  1. डॉन न्यूज

  2. इरशाद भट्टी

  3. समा टीवी

  4. ARY न्यूज

  5. बोल न्यूज

  6. रफ्तार

  7. द पाकिस्तान

  8. जियो न्यूज

  9. समा स्पोर्ट्स

  10. GNN

  11. उज़ैर क्रिकेट

  12. उमर चीमा एक्सक्लूसिव

  13. असमा शरीज़ी

  14. मुनिब फारूक

  15. SUNO न्यूज

  16. रज़ी नामہ

इस कदम से भारत सरकार ने पाकिस्तान के डिजिटल प्रचार माध्यमों को कटघरे में खड़ा करते हुए देश के सुरक्षा हितों की रक्षा का प्रयास किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

"भारत का कड़ा एक्शन: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 16 पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर प्रतिबंध"

JAGRAN DESK

इसी बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान के 16 प्रमुख यूट्यूब न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है। इन चैनलों पर आरोप है कि वे भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैला रहे थे, जिससे माहौल में तनाव और घृणा फैलाने की कोशिश की जा रही थी।

अब इन 16 चैनलों को भारत में यूट्यूब पर एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। इन चैनलों में प्रमुख पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स जैसे डॉन, जियो न्यूज, समा टीवी, और ARY न्यूज शामिल हैं। इस कदम के जरिए भारत सरकार पाकिस्तान द्वारा भ्रामक और झूठी खबरों को फैलाने पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि भारतीय जनता को गलत जानकारी से बचाया जा सके।

भारत में प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स की सूची:

  1. डॉन न्यूज

  2. इरशाद भट्टी

  3. समा टीवी

  4. ARY न्यूज

  5. बोल न्यूज

  6. रफ्तार

  7. द पाकिस्तान

  8. जियो न्यूज

  9. समा स्पोर्ट्स

  10. GNN

  11. उज़ैर क्रिकेट

  12. उमर चीमा एक्सक्लूसिव

  13. असमा शरीज़ी

  14. मुनिब फारूक

  15. SUNO न्यूज

  16. रज़ी नामہ

इस कदम से भारत सरकार ने पाकिस्तान के डिजिटल प्रचार माध्यमों को कटघरे में खड़ा करते हुए देश के सुरक्षा हितों की रक्षा का प्रयास किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indias-stringent-action-ban-on-16-pakistani-youtube-news-channels/article-18871

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.