- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- तीन तलाक के बाद दूसरी शादी, आरोपी पति भोपाल से गिरफ्तार
तीन तलाक के बाद दूसरी शादी, आरोपी पति भोपाल से गिरफ्तार
durg, cg
तीन तलाक के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रईस खोखर को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी रेशमा फातिमा को तीन बार तलाक देकर रिश्ते को खत्म कर दिया था, और फिर दूसरी शादी कर ली थी। इस घटना के बाद रेशमा ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
रेश्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मोहम्मद रईस से 16 नवंबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाजों के तहत हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक था, लेकिन फिर रईस का व्यवहार बदलने लगा और उसने बिना किसी वजह के झगड़े करना शुरू कर दिया। 18 दिसंबर 2024 को आरोपी ने तीन बार ‘तलाक’ कहकर शादी तोड़ दी और फिर दूसरी युवती से विवाह कर लिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भोपाल के टीपी नगर में छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए