- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- धार में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह में जा रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत
धार में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह में जा रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Dhar
मध्य प्रदेश के धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार युवक शादी समारोह में शामिल होने झाबुआ से धार जा रहे थे। रास्ते में भलगांवाड़ी के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक युवक झाबुआ, एक रतलाम और एक धार जिले के राजगढ़ का बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही सीएसपी रविंद्र वास्कले और यातायात थाना प्रभारी रोहित निकम मौके पर पहुंचे और शवों को धार जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए