ग्वालियर से कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' का आगाज़, दिग्गज नेता जुटेंगे, जिला और विधानसभा स्तर तक फैलेगा अभियान

Gwalior

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने आज (28 अप्रैल) से 'संविधान बचाओ रैली' की शुरुआत ग्वालियर से कर दी है। वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने मैदान में आयोजित इस विशाल रैली में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और सांसद अशोक सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

 रैली स्थल पर लगभग 7 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। पांच हजार लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जबकि दो हजार लोग खड़े होकर कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मैदान को एयरकूल्ड बनाया गया है। 40 से अधिक बड़े कूलर लगाए गए हैं और पीने के लिए ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

संविधान रक्षा का संकल्प: जीतू पटवारी

कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और संविधान रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसलिए उसे बचाना कांग्रेस की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा, "जब संविधान पर हमले हो रहे हैं, तब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी ताकत से संघर्ष कर रही है। आज गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार संविधान के लिए खतरे का संकेत हैं।"

उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत ग्वालियर से की जा रही है और कार्यक्रम में राहुल गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आमंत्रित किया गया है।

देशभर में 25 से 30 अप्रैल तक रैलियां

कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 25 से 30 अप्रैल के बीच देशभर में 'संविधान बचाओ रैलियां' आयोजित की जाएंगी। मध्यप्रदेश में इस अभियान की शुरुआत ग्वालियर से हो रही है और इसके बाद पूरे राज्य के जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम होंगे।

जिला और विधानसभा स्तर तक पहुंचेगा आंदोलन

  • जिला स्तरीय रैलियां (3 से 10 मई): सभी जिलों में महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आवाज बुलंद करेंगे।

  • विधानसभा स्तरीय रैलियां (11 से 17 मई): हर विधानसभा क्षेत्र में संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

  • घर-घर संपर्क अभियान (20 से 30 मई): इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता से संवाद स्थापित करेंगे, उन्हें महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक अधिकारों के हनन से अवगत कराएंगे। प्रचार साहित्य वितरित किया जाएगा और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।

ग्वालियर से उठी यह आवाज अब पूरे प्रदेश और देश में गूंजने के लिए तैयार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर से कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' का आगाज़, दिग्गज नेता जुटेंगे, जिला और विधानसभा स्तर तक फैलेगा अभियान

Gwalior

 रैली स्थल पर लगभग 7 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। पांच हजार लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जबकि दो हजार लोग खड़े होकर कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मैदान को एयरकूल्ड बनाया गया है। 40 से अधिक बड़े कूलर लगाए गए हैं और पीने के लिए ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

संविधान रक्षा का संकल्प: जीतू पटवारी

कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और संविधान रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसलिए उसे बचाना कांग्रेस की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा, "जब संविधान पर हमले हो रहे हैं, तब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी ताकत से संघर्ष कर रही है। आज गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार संविधान के लिए खतरे का संकेत हैं।"

उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत ग्वालियर से की जा रही है और कार्यक्रम में राहुल गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आमंत्रित किया गया है।

देशभर में 25 से 30 अप्रैल तक रैलियां

कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 25 से 30 अप्रैल के बीच देशभर में 'संविधान बचाओ रैलियां' आयोजित की जाएंगी। मध्यप्रदेश में इस अभियान की शुरुआत ग्वालियर से हो रही है और इसके बाद पूरे राज्य के जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम होंगे।

जिला और विधानसभा स्तर तक पहुंचेगा आंदोलन

  • जिला स्तरीय रैलियां (3 से 10 मई): सभी जिलों में महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आवाज बुलंद करेंगे।

  • विधानसभा स्तरीय रैलियां (11 से 17 मई): हर विधानसभा क्षेत्र में संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

  • घर-घर संपर्क अभियान (20 से 30 मई): इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता से संवाद स्थापित करेंगे, उन्हें महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक अधिकारों के हनन से अवगत कराएंगे। प्रचार साहित्य वितरित किया जाएगा और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।

ग्वालियर से उठी यह आवाज अब पूरे प्रदेश और देश में गूंजने के लिए तैयार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/campaigned-campaign-will-be-spread-to-the-district-and-assembly/article-18870

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.