पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवादार की हत्या: स्नान पूर्णिमा के दिन सनसनी

Jagran Desk

श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी में उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार को एक वरिष्ठ सेवादार की हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान जगन्नाथ दीक्षित के रूप में हुई है, जो मंदिर में 'सूपकार सेवायत' के रूप में रसोई सेवा से जुड़े हुए थे। इस हत्या ने स्नान पूर्णिमा जैसे पवित्र पर्व के दिन श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों को झकझोर कर रख दिया है।

शव सड़क किनारे मिला, CCTV फुटेज से मिली अहम जानकारी

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जगन्नाथ दीक्षित स्नान सेवा के बाद एक व्यक्ति के घर पैसे लेने गए थे, जिसे उन्होंने उधार दिया था। उसी दिन उनका शव गुडियाशाही के रबेनी चौरा क्षेत्र में सड़क किनारे मिला। घटना स्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को शव को फेंकते हुए देखा गया, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान की

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने शव को फेंकते हुए दिख रहे व्यक्ति की पहचान 'पटजोशी' नामक व्यक्ति के रूप में की है और दावा किया है कि वही इस हत्या के लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने इस फुटेज को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित किया है और जांच की दिशा में तेजी लाई गई है।

पर्व के दिन हत्या से स्तब्ध शहर

घटना उस समय हुई जब पूरा शहर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की स्नान यात्रा महोत्सव मना रहा था। शहर में भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था थी, ऐसे में मंदिर के एक वरिष्ठ सेवायत की हत्या से लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुरी के एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और इसके पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवादार की हत्या: स्नान पूर्णिमा के दिन सनसनी

Jagran Desk

शव सड़क किनारे मिला, CCTV फुटेज से मिली अहम जानकारी

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जगन्नाथ दीक्षित स्नान सेवा के बाद एक व्यक्ति के घर पैसे लेने गए थे, जिसे उन्होंने उधार दिया था। उसी दिन उनका शव गुडियाशाही के रबेनी चौरा क्षेत्र में सड़क किनारे मिला। घटना स्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को शव को फेंकते हुए देखा गया, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान की

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने शव को फेंकते हुए दिख रहे व्यक्ति की पहचान 'पटजोशी' नामक व्यक्ति के रूप में की है और दावा किया है कि वही इस हत्या के लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने इस फुटेज को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित किया है और जांच की दिशा में तेजी लाई गई है।

पर्व के दिन हत्या से स्तब्ध शहर

घटना उस समय हुई जब पूरा शहर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की स्नान यात्रा महोत्सव मना रहा था। शहर में भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था थी, ऐसे में मंदिर के एक वरिष्ठ सेवायत की हत्या से लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुरी के एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और इसके पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/sensation-of-sri-jagannath-temple-sevadar-in-puri-sensation-on/article-24044

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.