मनोज कुमार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, दर्शन करने पहुंचे सितारे, अमिताभ बच्चन भी आए नजर

JAGRAN DESK

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया है, जिसमें शामिल होने बॉलीवुड सितारे पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं.

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया है. देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिता की तकलीफ साझा की थी. उन्होंने कहा कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे. इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. आपको बता दें, मनोज कुमार को साल 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड स्टार्स पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि फैंस की भीड़ देखने को मिली है, जो अपने चहेते स्टार को अलविदा कहने के लिए पहुंचे. 

इससे पहले कुछ तस्वीरों और वीडियो भी सामने आई थीं, जिसमें दिवंगत अभिनेता के घर के बाहर सन्नाटा पसरा दिख रहा है. गोस्वामी टावर के बाहर एक पोस्टर दिख रहा है, जिसमें उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के मुताबिक करीब 9:30 बजे मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास लाया गया है. जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जा रही है. उसके बाद पवन हंस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. मनोज कुमार के साथ चार फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. हेमा मालिनी ने बताया कि मनोज कुमार के पास फिल्म निर्माण का शानदार नजरिया था. हेमा ने बताया कि उन्हें 4 प्रोजेक्ट्स - 'संन्यासी', 'दस नंबरी', 'क्रांति' और 'संतोष' में मनोज कुमार के साथ काम करने का सौभाग्य मिला. इसके अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र भी मनोज कुमार के घर पहुंचते हुए नजर आए थे. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मनोज कुमार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, दर्शन करने पहुंचे सितारे, अमिताभ बच्चन भी आए नजर

JAGRAN DESK

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया है. देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिता की तकलीफ साझा की थी. उन्होंने कहा कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे. इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. आपको बता दें, मनोज कुमार को साल 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड स्टार्स पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि फैंस की भीड़ देखने को मिली है, जो अपने चहेते स्टार को अलविदा कहने के लिए पहुंचे. 

इससे पहले कुछ तस्वीरों और वीडियो भी सामने आई थीं, जिसमें दिवंगत अभिनेता के घर के बाहर सन्नाटा पसरा दिख रहा है. गोस्वामी टावर के बाहर एक पोस्टर दिख रहा है, जिसमें उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के मुताबिक करीब 9:30 बजे मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास लाया गया है. जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जा रही है. उसके बाद पवन हंस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. मनोज कुमार के साथ चार फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. हेमा मालिनी ने बताया कि मनोज कुमार के पास फिल्म निर्माण का शानदार नजरिया था. हेमा ने बताया कि उन्हें 4 प्रोजेक्ट्स - 'संन्यासी', 'दस नंबरी', 'क्रांति' और 'संतोष' में मनोज कुमार के साथ काम करने का सौभाग्य मिला. इसके अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र भी मनोज कुमार के घर पहुंचते हुए नजर आए थे. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/stars-amitabh-bachchan-who-came-to-visit-manoj-kumar-with/article-16824

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.