आधी रात में अमिताभ बच्चन की देशभक्ति जागी, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए

Bollywood

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों से जितना सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही ध्यान उनके आधी रात को किए गए सोशल मीडिया पोस्ट भी खींचते हैं।

बीते कुछ समय से वे अक्सर देर रात सोशल मीडिया पर विचार साझा कर रहे हैं, जिनमें से कई बार उनके ट्वीट्स को लेकर लोग कन्फ्यूज या ट्रोल कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

मंगलवार की रात 2 बजकर 42 मिनट पर बिग बी ने एक देशभक्ति से भरा ट्वीट किया:
"वो समा चला गया, जब देश दब के बोलता था ! अब देश का दबदबा, दूसरों को दाब देता है।"
ट्वीट के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

यूजर्स ने किया ट्रोल, पूछे तीखे सवाल

कुछ यूजर्स ने उनके भाव को सराहा, वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "आप सोकर उठ गए क्या?" तो वहीं एक और ने कटाक्ष करते हुए लिखा, "श्री अमिताभ बच्चन जी, कभी महंगाई और पेट्रोल-डीजल पर भी कुछ बोलिए।"

कुछ यूजर्स ने यह भी तंज कसा कि 2014 से पहले तो बिग बी हर मुद्दे पर ट्वीट करते थे, अब चुप्पी क्यों?

हालांकि, कुछ प्रशंसकों ने उनकी सोच की तारीफ भी की और लिखा कि आज के समय में इस तरह की सकारात्मक सोच बहुत कम देखने को मिलती है।

बिग बी की एक्टिवनेस पर फिर चर्चा

82 वर्षीय अमिताभ बच्चन अब भी सोशल मीडिया और फिल्मों, दोनों में बेहद सक्रिय हैं। उनके ट्वीट्स भले ही कभी-कभी रहस्यमय लगें, लेकिन उनका अंदाज और शब्दों का चयन हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है।
जल्द ही वो अपने बहुप्रतीक्षित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीज़न के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आधी रात में अमिताभ बच्चन की देशभक्ति जागी, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए

Bollywood

बीते कुछ समय से वे अक्सर देर रात सोशल मीडिया पर विचार साझा कर रहे हैं, जिनमें से कई बार उनके ट्वीट्स को लेकर लोग कन्फ्यूज या ट्रोल कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

मंगलवार की रात 2 बजकर 42 मिनट पर बिग बी ने एक देशभक्ति से भरा ट्वीट किया:
"वो समा चला गया, जब देश दब के बोलता था ! अब देश का दबदबा, दूसरों को दाब देता है।"
ट्वीट के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

यूजर्स ने किया ट्रोल, पूछे तीखे सवाल

कुछ यूजर्स ने उनके भाव को सराहा, वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "आप सोकर उठ गए क्या?" तो वहीं एक और ने कटाक्ष करते हुए लिखा, "श्री अमिताभ बच्चन जी, कभी महंगाई और पेट्रोल-डीजल पर भी कुछ बोलिए।"

कुछ यूजर्स ने यह भी तंज कसा कि 2014 से पहले तो बिग बी हर मुद्दे पर ट्वीट करते थे, अब चुप्पी क्यों?

हालांकि, कुछ प्रशंसकों ने उनकी सोच की तारीफ भी की और लिखा कि आज के समय में इस तरह की सकारात्मक सोच बहुत कम देखने को मिलती है।

बिग बी की एक्टिवनेस पर फिर चर्चा

82 वर्षीय अमिताभ बच्चन अब भी सोशल मीडिया और फिल्मों, दोनों में बेहद सक्रिय हैं। उनके ट्वीट्स भले ही कभी-कभी रहस्यमय लगें, लेकिन उनका अंदाज और शब्दों का चयन हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है।
जल्द ही वो अपने बहुप्रतीक्षित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीज़न के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/amitabh-bachchans-patriotism-awakened-on-social-media-at-midnight/article-29150

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.