शाहरुख खान के वीडियो विवाद पर हांडे एर्सेल की कथित सफाई

बालीवुड न्यूज़

On

जॉय अवॉर्ड्स 2026 के वायरल क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर मचा भ्रम, फेक स्टोरी के दावे भी तेज

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स 2026 के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मौजूदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तुर्की की मशहूर एक्ट्रेस हांडे एर्सेल दर्शक दीर्घा में बैठकर अपने मोबाइल फोन से मंच का वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आती हैं। मंच पर उस वक्त शाहरुख खान मिस्र की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीना खलील के साथ मौजूद थे।

वीडियो से शुरू हुई अटकलें

वीडियो सामने आने के बाद शाहरुख खान से जुड़े कई फैन पेजों ने इसे शेयर किया और दावा किया गया कि हांडे एर्सेल शाहरुख को रिकॉर्ड कर रही थीं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यहां तक कहना शुरू कर दिया कि हांडे, शाहरुख की फैन हैं। देखते ही देखते यह क्लिप ट्रेंडिंग में आ गई और दोनों सितारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

वायरल स्टोरी ने बढ़ाया विवाद

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हुई, जिसमें हांडे एर्सेल के हवाले से लिखा गया था—
“ये अंकल कौन हैं? मैं सिर्फ अपनी दोस्त अमीना खलील को रिकॉर्ड कर रही थी। मैं उनकी फैन नहीं हूं। कृपया गलत जानकारी न फैलाएं।”

इस स्टोरी के सामने आते ही मामला और तूल पकड़ गया। हालांकि, यह स्टोरी फिलहाल हांडे एर्सेल के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मौजूद नहीं है। न ही एक्ट्रेस ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की है कि यह पोस्ट उन्होंने खुद साझा की थी या नहीं।

फेक स्टोरी के दावे

कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैन अकाउंट्स का कहना है कि यह स्टोरी फर्जी है और जानबूझकर वायरल की जा रही है। कुछ लोगों का आरोप है कि इस तरह की पोस्ट शाहरुख खान की छवि को नुकसान पहुंचाने या विवाद खड़ा करने के इरादे से फैलाई गई हैं। अब तक हांडे एर्सेल या उनकी टीम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इवेंट में शाहरुख की मौजूदगी

गौरतलब है कि शाहरुख खान जॉय अवॉर्ड्स 2026 में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे और उन्होंने मंच से अवॉर्ड भी प्रेजेंट किया। उनकी मौजूदगी को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर पहले से ही खासा उत्साह था।

हांडे एर्सेल तुर्की की चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1993 को तुर्की के बांदिरमा शहर में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2012 में मिस तुर्की का खिताब जीता। टीवी सीरीज अस्क लाफ्तान अनलमाज, सेन चाल कपीमी और बंबास्का बिरी से उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। वर्ष 2026 में उन्हें ELLE स्टाइल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। हांडे कई मौकों पर भारतीय सिनेमा की तारीफ कर चुकी हैं और बॉलीवुड में काम करने की इच्छा भी जता चुकी हैं।

----------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/hande-ercels-alleged-clarification-on-shahrukh-khans-video-controversy/article-43834

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.