स्टैंड-अप कॉमेडी से जाकिर खान का लंबा विराम

बालीवुड न्यूज़

On

हेल्थ कारणों से 3 से 5 साल का ब्रेक, हैदराबाद शो में किया खुलासा

देश के लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने मंचीय प्रस्तुतियों से लंबे ब्रेक का ऐलान कर दिया है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जाकिर ने बताया कि वह आने वाले तीन से पांच वर्षों तक स्टेज शो से दूर रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने हैदराबाद में अपने मौजूदा टूर शो के दौरान दर्शकों से साझा की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हैदराबाद शो बना आखिरी पड़ाव

वायरल वीडियो में जाकिर खान दर्शकों को संबोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि हैदराबाद में यह उनका आखिरी लाइव स्टैंड-अप शो है। उन्होंने मंच से स्पष्ट किया कि वह 2028 या 2029 के बाद ही वापसी कर सकते हैं, संभव है कि 2030 तक भी इंतजार करना पड़े। जाकिर ने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि उनकी सेहत और निजी परिस्थितियों को देखते हुए सोच-समझकर लिया गया है।

दर्शकों के प्रति जताया आभार

शो के दौरान जाकिर भावुक अंदाज में दर्शकों का धन्यवाद करते दिखे। उन्होंने कहा कि इस दौर में मौजूद हर शख्स उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने करियर में जितना प्यार और समर्थन मिला है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

सोशल मीडिया से दिया संकेत

लाइव शो के बाद जाकिर ने सोशल मीडिया पर भी अपने फैसले के संकेत दिए। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लिखा कि 20 जून तक होने वाला हर शो एक “सेलिब्रेशन” की तरह होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस बार उनका टूर सीमित शहरों तक ही रहेगा और कई जगह वह नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में दर्शकों से अपील की गई कि जो लोग शो देखना चाहते हैं, वे अतिरिक्त प्रयास करके जरूर आएं।

पहले भी सेहत को लेकर कर चुके हैं खुलासा

यह पहली बार नहीं है जब जाकिर खान ने अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात की हो। सितंबर 2025 में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह एक साल से अधिक समय तक ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, बावजूद इसके काम जारी रखा। उन्होंने स्वीकार किया था कि लगातार काम करना उस समय उन्हें जरूरी लगा।

लगातार टूरिंग से बिगड़ी सेहत

जाकिर ने बताया था कि पिछले करीब दस वर्षों से वह लगातार देश-विदेश में टूर कर रहे हैं। कई बार एक ही दिन में दो से तीन शो किए, नींद पूरी नहीं हुई और खान-पान का कोई तय समय नहीं रहा। सुबह-सुबह फ्लाइट पकड़ने और अनियमित दिनचर्या ने उनकी सेहत पर गहरा असर डाला।

अपने पुराने बयान में जाकिर ने यह भी कहा था कि स्टेज पर होना उन्हें बेहद पसंद है, लेकिन हर किसी को खुश करने की कोशिश और लगातार दौड़ती जिंदगी ने उन्हें शारीरिक रूप से कमजोर कर दिया। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने तय किया कि देर होने से पहले रुक जाना ही बेहतर है। इसी वजह से मौजूदा स्पेशल की रिकॉर्डिंग के बाद वह लंबे ब्रेक पर जाएंगे।

----------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/zakir-khans-long-break-from-stand-up-comedy/article-43827

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.