देर रात सलमान खान ने फैन्स को दिया टास्क: "मेहनत करो सही दिशा में..." पोस्ट पर मचा हड़कंप

Bollywod

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने गुरुवार देर रात अपने सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। रात करीब 1 बजे सलमान ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी एक गंभीर मुद्रा वाली तस्वीर के साथ ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया।

तस्वीर में सलमान शांत और गहन अंदाज में नज़र आ रहे हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनकी फोटो से ज्यादा उनके शब्दों की हो रही है। उन्होंने लिखा:

"मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान, और बनाएगा उन्हीं को उनके हुनर को पहलवान।"
इसके बाद सलमान ने इस पंक्ति को अंग्रेज़ी में ट्रांसलेट करने का टास्क अपने फैन्स को दे डाला।

फैन्स के दिमाग के घोड़े दौड़ पड़े
सलमान खान की इस पोस्ट ने कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। फैन्स ने उनकी दी हुई लाइन का अंग्रेजी अनुवाद करने की होड़ लगा दी। किसी ने इसे मोटिवेशनल लाइन कहा, तो कई लोगों ने इसे सलमान की अगली फिल्म की टैगलाइन मान लिया।

"सिर्फ पोस्ट नहीं, शायद कोई संकेत भी है"
सलमान के इस अंदाज़ को उनके कई फॉलोअर्स ने "सोचने पर मजबूर कर देने वाला" बताया। एक यूज़र ने लिखा, "भाई सिर्फ कैप्शन नहीं लिखते, वो कुछ न कुछ संकेत भी जरूर देते हैं।"

वहीं एक यूज़र ने चुटकी ली, "रात 1 बजे आप नाखून क्यों चबा रहे हैं भाई?" इस मज़ेदार कमेंट पर भी खूब रिएक्शन आए।

सलमान की फिटनेस भी बनी चर्चा का विषय
पोस्ट में सलमान की शानदार फिटनेस भी फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी। सफेद बालों और गंभीर आंखों के साथ उनका लुक गंभीर लेकिन आत्मविश्वास से भरा दिखा।

फ्लॉप ‘सिकंदर’ के बाद नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान
हाल ही में रिलीज़ हुई सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद सलमान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर खासे सतर्क हो गए हैं।

फिलहाल उनके पास कई स्क्रिप्ट्स हैं लेकिन ये तय नहीं है कि वह किस प्रोजेक्ट पर पहले काम शुरू करेंगे। कुछ फैंस सलमान के इस पोस्ट को किसी अपकमिंग फिल्म की पंचलाइन मानकर भी उत्सुकता जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं ‘भाईजान’
बीते कुछ दिनों से सलमान खान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अलग-अलग अंदाज़ में अपने फैन्स से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कभी वह थ्रोबैक फोटो शेयर करते हैं, तो कभी इमोशनल बातें लिखकर चर्चा में रहते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

देर रात सलमान खान ने फैन्स को दिया टास्क: "मेहनत करो सही दिशा में..." पोस्ट पर मचा हड़कंप

Bollywod

तस्वीर में सलमान शांत और गहन अंदाज में नज़र आ रहे हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनकी फोटो से ज्यादा उनके शब्दों की हो रही है। उन्होंने लिखा:

"मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान, और बनाएगा उन्हीं को उनके हुनर को पहलवान।"
इसके बाद सलमान ने इस पंक्ति को अंग्रेज़ी में ट्रांसलेट करने का टास्क अपने फैन्स को दे डाला।

फैन्स के दिमाग के घोड़े दौड़ पड़े
सलमान खान की इस पोस्ट ने कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। फैन्स ने उनकी दी हुई लाइन का अंग्रेजी अनुवाद करने की होड़ लगा दी। किसी ने इसे मोटिवेशनल लाइन कहा, तो कई लोगों ने इसे सलमान की अगली फिल्म की टैगलाइन मान लिया।

"सिर्फ पोस्ट नहीं, शायद कोई संकेत भी है"
सलमान के इस अंदाज़ को उनके कई फॉलोअर्स ने "सोचने पर मजबूर कर देने वाला" बताया। एक यूज़र ने लिखा, "भाई सिर्फ कैप्शन नहीं लिखते, वो कुछ न कुछ संकेत भी जरूर देते हैं।"

वहीं एक यूज़र ने चुटकी ली, "रात 1 बजे आप नाखून क्यों चबा रहे हैं भाई?" इस मज़ेदार कमेंट पर भी खूब रिएक्शन आए।

सलमान की फिटनेस भी बनी चर्चा का विषय
पोस्ट में सलमान की शानदार फिटनेस भी फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी। सफेद बालों और गंभीर आंखों के साथ उनका लुक गंभीर लेकिन आत्मविश्वास से भरा दिखा।

फ्लॉप ‘सिकंदर’ के बाद नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान
हाल ही में रिलीज़ हुई सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद सलमान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर खासे सतर्क हो गए हैं।

फिलहाल उनके पास कई स्क्रिप्ट्स हैं लेकिन ये तय नहीं है कि वह किस प्रोजेक्ट पर पहले काम शुरू करेंगे। कुछ फैंस सलमान के इस पोस्ट को किसी अपकमिंग फिल्म की पंचलाइन मानकर भी उत्सुकता जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं ‘भाईजान’
बीते कुछ दिनों से सलमान खान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अलग-अलग अंदाज़ में अपने फैन्स से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कभी वह थ्रोबैक फोटो शेयर करते हैं, तो कभी इमोशनल बातें लिखकर चर्चा में रहते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/late-in-the-night-salman-khan-gave-the-task-hard/article-26458

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.