‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक, केंद्र को 7 दिन में फैसला लेने के निर्देश

Bollywod

चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी है।

यह फैसला जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी समेत तीन याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई के बाद सुनाया गया।

याचिका में क्या कहा गया

याचिकाकर्ताओं ने अदालत में तर्क दिया कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले हैं और यह देश के मुसलमानों को बदनाम करने का प्रयास है। फिल्म के कंटेंट को लेकर सांप्रदायिक तनाव की आशंका भी जताई गई।

हाईकोर्ट ने केंद्र को 7 दिन का समय दिया

जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस अनीश दयाल की बेंच ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे 2 दिन के भीतर अपनी आपत्तियां केंद्र सरकार के समक्ष दर्ज कराएं। इसके बाद केंद्र सरकार को सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 6 के तहत पुनरीक्षण अधिकारों का प्रयोग करते हुए 7 दिन में निर्णय लेना होगा।

कोर्ट ने कहा कि जब तक केंद्र कोई अंतिम निर्णय नहीं ले लेता, तब तक फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक जारी रहेगी।

कन्हैयालाल के बेटे ने जताई नाराजगी

फिल्म पर रोक की खबर के बाद कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने गहरी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा,

“तीन साल बीत चुके हैं, पर मेरे पिता के हत्यारों को अब तक सजा नहीं मिली। लेकिन एक फिल्म की रिलीज पर इतनी जल्दी सुनवाई और रोक लग जाती है।”

11 जुलाई को रिलीज होनी थी फिल्म

‘उदयपुर फाइल्स’ को 11 जुलाई को देशभर में 3500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जाना था। फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम में कन्हैयालाल का परिवार भी शामिल हुआ था। लेकिन अब रिलीज पर अस्थायी विराम लग गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने रोकी थी सुनवाई

इससे एक दिन पहले, फिल्म पर रोक लगाने की याचिका आरोपी मोहम्मद जावेद ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 9 जुलाई को याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी।

फिल्म को लेकर विवाद क्यों

फिल्म का ट्रेलर 2022 के कन्हैयालाल हत्याकांड, नूपुर शर्मा विवाद, और ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण जैसे विषयों को दर्शाता है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इन दृश्यों से धार्मिक तनाव भड़क सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक, केंद्र को 7 दिन में फैसला लेने के निर्देश

Bollywod

यह फैसला जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी समेत तीन याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई के बाद सुनाया गया।

याचिका में क्या कहा गया

याचिकाकर्ताओं ने अदालत में तर्क दिया कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले हैं और यह देश के मुसलमानों को बदनाम करने का प्रयास है। फिल्म के कंटेंट को लेकर सांप्रदायिक तनाव की आशंका भी जताई गई।

हाईकोर्ट ने केंद्र को 7 दिन का समय दिया

जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस अनीश दयाल की बेंच ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे 2 दिन के भीतर अपनी आपत्तियां केंद्र सरकार के समक्ष दर्ज कराएं। इसके बाद केंद्र सरकार को सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 6 के तहत पुनरीक्षण अधिकारों का प्रयोग करते हुए 7 दिन में निर्णय लेना होगा।

कोर्ट ने कहा कि जब तक केंद्र कोई अंतिम निर्णय नहीं ले लेता, तब तक फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक जारी रहेगी।

कन्हैयालाल के बेटे ने जताई नाराजगी

फिल्म पर रोक की खबर के बाद कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने गहरी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा,

“तीन साल बीत चुके हैं, पर मेरे पिता के हत्यारों को अब तक सजा नहीं मिली। लेकिन एक फिल्म की रिलीज पर इतनी जल्दी सुनवाई और रोक लग जाती है।”

11 जुलाई को रिलीज होनी थी फिल्म

‘उदयपुर फाइल्स’ को 11 जुलाई को देशभर में 3500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जाना था। फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम में कन्हैयालाल का परिवार भी शामिल हुआ था। लेकिन अब रिलीज पर अस्थायी विराम लग गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने रोकी थी सुनवाई

इससे एक दिन पहले, फिल्म पर रोक लगाने की याचिका आरोपी मोहम्मद जावेद ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 9 जुलाई को याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी।

फिल्म को लेकर विवाद क्यों

फिल्म का ट्रेलर 2022 के कन्हैयालाल हत्याकांड, नूपुर शर्मा विवाद, और ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण जैसे विषयों को दर्शाता है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इन दृश्यों से धार्मिक तनाव भड़क सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/on-the-release-of-udaipur-files-delhi-high-courts-ban/article-27286

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.