नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: पिकनिक पर गए तीन दोस्त वाटरफॉल में डूबे, सभी 12वीं के छात्र

Narsinghpur, MP

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शुक्रवार को एक दुखद घटना में तीन स्कूली छात्रों की जान चली गई। ये तीनों दोस्त स्कूल के बाद पिकनिक मनाने हाथीनाला-बिलधा वाटरफॉल गए थे, जहां वे पानी के तेज बहाव में बह गए।

 देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

परिजनों ने की तलाश, बाइक और कपड़े देख मचा हड़कंप

तीनों छात्र जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू की गई और हाथीनाला के पास उनकी बाइक और कपड़े पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब रात 11 बजे तीनों शव पानी से बाहर निकाले गए।

तीनों छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ते थे

मृतकों की पहचान तनमय शर्मा, अश्विन जाट और अक्षत सोनी के रूप में हुई है। तनमय संस्कार सिटी, अश्विन धुवघट और अक्षत गोकुल नगर के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, तनमय चावरा विद्यापीठ का छात्र था जबकि अश्विन और अक्षत उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। तीनों ही कक्षा 12वीं के छात्र थे और अच्छे दोस्त थे।

गांव में पसरा मातम, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

तीनों छात्रों की मौत की खबर जैसे ही गांव और मोहल्ले में फैली, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववाले और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बच्चों के अंतिम दर्शन किए। प्रशासन द्वारा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सावधानी की ज़रूरत, प्रशासन से सुरक्षा इंतजामों की मांग

स्थानीय लोग अब प्रशासन से वाटरफॉल क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह क्षेत्र अक्सर युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहता है, लेकिन वहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं होता। यदि समय रहते चेतावनी और निगरानी की व्यवस्था होती तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: पिकनिक पर गए तीन दोस्त वाटरफॉल में डूबे, सभी 12वीं के छात्र

Narsinghpur, MP

 देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

परिजनों ने की तलाश, बाइक और कपड़े देख मचा हड़कंप

तीनों छात्र जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू की गई और हाथीनाला के पास उनकी बाइक और कपड़े पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब रात 11 बजे तीनों शव पानी से बाहर निकाले गए।

तीनों छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ते थे

मृतकों की पहचान तनमय शर्मा, अश्विन जाट और अक्षत सोनी के रूप में हुई है। तनमय संस्कार सिटी, अश्विन धुवघट और अक्षत गोकुल नगर के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, तनमय चावरा विद्यापीठ का छात्र था जबकि अश्विन और अक्षत उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। तीनों ही कक्षा 12वीं के छात्र थे और अच्छे दोस्त थे।

गांव में पसरा मातम, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

तीनों छात्रों की मौत की खबर जैसे ही गांव और मोहल्ले में फैली, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववाले और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बच्चों के अंतिम दर्शन किए। प्रशासन द्वारा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सावधानी की ज़रूरत, प्रशासन से सुरक्षा इंतजामों की मांग

स्थानीय लोग अब प्रशासन से वाटरफॉल क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह क्षेत्र अक्सर युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहता है, लेकिन वहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं होता। यदि समय रहते चेतावनी और निगरानी की व्यवस्था होती तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-friends-of-three-friends-who-went-on-a-painful/article-29579

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.