भोपाल में महिला IAS के घर पर हमला: जेसीबी लेकर पहुंचे 40 गुंडे, अफसर बोलीं- चेयर लगाकर बाहर बैठे रहे

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के दानिशकुंज कॉलोनी में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब शिक्षा विभाग में उप सचिव और IAS अधिकारी मंजूषा राय के मकान पर करीब 40 लोगों की भीड़ जेसीबी मशीन के साथ पहुंच गई और मकान व बाउंड्रीवॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 महिला अफसर का आरोप है कि यह हमला एक पुराने संपत्ति विवाद से जुड़ा है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

“प्रॉपर्टी का विवाद है तो कोर्ट आइए, गुंडागर्दी क्यों?”

IAS मंजूषा राय ने कहा, “अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद है, तो सिविल कोर्ट में जाएं। ये कौन सा कानून है जिसमें 40 गुंडे जेसीबी लेकर किसी के घर पहुंच जाते हैं?” उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए गए और गुंडे बाहर चेयर लगाकर बैठ गए, जिससे घर में रहने वालों में भय का माहौल बन गया।

संपत्ति का विवाद: एग्रीमेंट से रजिस्ट्री तक की कहानी

महिला अफसर के मुताबिक, 2010 में उनके पति विक्रांत राय ने 41 लाख रुपए में उक्त डुप्लेक्स मकान का एग्रीमेंट किया था और बैंक खातों के माध्यम से भुगतान भी किया गया। लेकिन नामांतरण न होने के चलते रजिस्ट्री लंबित थी। इसी बीच मार्च 2025 में रंजना अहमद के पुत्र रिदित अरोड़ा ने गुपचुप तरीके से नामांतरण करा लिया और जून 2025 में मोना बटेजा के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री कर दी।

महिला अफसर बोलीं - “दो बार नामांतरण आवेदन खारिज हुआ, फिर कैसे हो गई रजिस्ट्री?”

मंजूषा राय ने बताया कि 2021 में रिदित अरोड़ा द्वारा दो बार नामांतरण के आवेदन तहसील न्यायालय में दिए गए थे, जो दस्तावेजों के अभाव में खारिज हो चुके हैं। फिर अचानक मार्च में नामांतरण और जून में रजिस्ट्री कैसे हो गई, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि उनके पास भुगतान और निर्माण कार्य से जुड़े सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं।

पुलिस और प्रशासन पर भी उठे सवाल

महिला अफसर का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बावजूद जब वे चले गए, तब ही तोड़फोड़ की गई। मंजूषा राय ने मामले की शिकायत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायालय में भी की है।

मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन

फिलहाल यह मामला कोलार एसडीएम कोर्ट और तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है। अफसर ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जब तक मामला न्यायिक प्रक्रिया से तय नहीं होता, तब तक किसी प्रकार की जबरन कार्रवाई न की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में महिला IAS के घर पर हमला: जेसीबी लेकर पहुंचे 40 गुंडे, अफसर बोलीं- चेयर लगाकर बाहर बैठे रहे

Bhopal, MP

 महिला अफसर का आरोप है कि यह हमला एक पुराने संपत्ति विवाद से जुड़ा है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

“प्रॉपर्टी का विवाद है तो कोर्ट आइए, गुंडागर्दी क्यों?”

IAS मंजूषा राय ने कहा, “अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद है, तो सिविल कोर्ट में जाएं। ये कौन सा कानून है जिसमें 40 गुंडे जेसीबी लेकर किसी के घर पहुंच जाते हैं?” उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए गए और गुंडे बाहर चेयर लगाकर बैठ गए, जिससे घर में रहने वालों में भय का माहौल बन गया।

संपत्ति का विवाद: एग्रीमेंट से रजिस्ट्री तक की कहानी

महिला अफसर के मुताबिक, 2010 में उनके पति विक्रांत राय ने 41 लाख रुपए में उक्त डुप्लेक्स मकान का एग्रीमेंट किया था और बैंक खातों के माध्यम से भुगतान भी किया गया। लेकिन नामांतरण न होने के चलते रजिस्ट्री लंबित थी। इसी बीच मार्च 2025 में रंजना अहमद के पुत्र रिदित अरोड़ा ने गुपचुप तरीके से नामांतरण करा लिया और जून 2025 में मोना बटेजा के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री कर दी।

महिला अफसर बोलीं - “दो बार नामांतरण आवेदन खारिज हुआ, फिर कैसे हो गई रजिस्ट्री?”

मंजूषा राय ने बताया कि 2021 में रिदित अरोड़ा द्वारा दो बार नामांतरण के आवेदन तहसील न्यायालय में दिए गए थे, जो दस्तावेजों के अभाव में खारिज हो चुके हैं। फिर अचानक मार्च में नामांतरण और जून में रजिस्ट्री कैसे हो गई, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि उनके पास भुगतान और निर्माण कार्य से जुड़े सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं।

पुलिस और प्रशासन पर भी उठे सवाल

महिला अफसर का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बावजूद जब वे चले गए, तब ही तोड़फोड़ की गई। मंजूषा राय ने मामले की शिकायत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायालय में भी की है।

मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन

फिलहाल यह मामला कोलार एसडीएम कोर्ट और तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है। अफसर ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जब तक मामला न्यायिक प्रक्रिया से तय नहीं होता, तब तक किसी प्रकार की जबरन कार्रवाई न की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhopal-40-goons-who-took-the-attack-on-the/article-29577

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.