रतलाम में जन्मदिन पार्टी बनी विवाद का कारण: लव जिहाद के शक में हिंदू संगठन ने किया हंगामा, पुलिस ने तैनात किया फोर्स

Ratlam, MP

रतलाम में शुक्रवार रात एक होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान लव जिहाद की आशंका को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दो जगह जमकर हंगामा किया।

 संगठन ने आरोप लगाया कि तीन नाबालिग हिंदू लड़कियां, मुस्लिम युवकों के साथ पार्टी कर रही थीं। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पुलिस को फोर्स तैनात करना पड़ा और देर रात तक अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहना पड़ा।

होटल में पार्टी, फिर थाने का घेराव

घटना दो बत्ती चौराहे के पास स्थित एक होटल की है, जहां शुक्रवार शाम सभी युवक-युवतियां एक बर्थडे पार्टी में शामिल थे। जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और लड़कियों के परिजनों को बुलाने के लिए दबाव बनाया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन जब रात 10 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो स्टेशन रोड थाने का घेराव कर नारेबाजी की गई।

पुलिस अफसरों की समझाइश, भीड़ को किया शांत

स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी स्वराज डाबी के साथ-साथ ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चियों के परिजन भी थाने पहुंचे लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत करने से इनकार कर दिया।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि थाने पर उपस्थित सभी लोगों को समझाइश दी गई, जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे स्थिति सामान्य हो सकी।

हिंदू संगठन ने जताई 'लव जिहाद नेटवर्क' की आशंका

हिंदू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य सिद्धार्थ पंड्या का कहना है कि दो मुस्लिम युवक और तीन नाबालिग हिंदू लड़कियों को देखकर यह स्पष्ट प्रतीत हुआ कि मामला गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महज संयोग नहीं, बल्कि 'लव जिहाद की चेन' हो सकती है, जिसकी पुलिस को गहराई से जांच करनी चाहिए।

जावरा में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

इसी शाम, रतलाम के जावरा में भी लव जिहाद की आशंका पर तनावपूर्ण स्थिति बनी। सिटी क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक, कथित तौर पर एक हिंदू लड़की के घर नोट्स देने गया था। इस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर हमलावरों से विनती करती दिख रही है, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। बाद में पुलिस ने युवक को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में जन्मदिन पार्टी बनी विवाद का कारण: लव जिहाद के शक में हिंदू संगठन ने किया हंगामा, पुलिस ने तैनात किया फोर्स

Ratlam, MP

 संगठन ने आरोप लगाया कि तीन नाबालिग हिंदू लड़कियां, मुस्लिम युवकों के साथ पार्टी कर रही थीं। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पुलिस को फोर्स तैनात करना पड़ा और देर रात तक अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहना पड़ा।

होटल में पार्टी, फिर थाने का घेराव

घटना दो बत्ती चौराहे के पास स्थित एक होटल की है, जहां शुक्रवार शाम सभी युवक-युवतियां एक बर्थडे पार्टी में शामिल थे। जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और लड़कियों के परिजनों को बुलाने के लिए दबाव बनाया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन जब रात 10 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो स्टेशन रोड थाने का घेराव कर नारेबाजी की गई।

पुलिस अफसरों की समझाइश, भीड़ को किया शांत

स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी स्वराज डाबी के साथ-साथ ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चियों के परिजन भी थाने पहुंचे लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत करने से इनकार कर दिया।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि थाने पर उपस्थित सभी लोगों को समझाइश दी गई, जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे स्थिति सामान्य हो सकी।

हिंदू संगठन ने जताई 'लव जिहाद नेटवर्क' की आशंका

हिंदू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य सिद्धार्थ पंड्या का कहना है कि दो मुस्लिम युवक और तीन नाबालिग हिंदू लड़कियों को देखकर यह स्पष्ट प्रतीत हुआ कि मामला गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महज संयोग नहीं, बल्कि 'लव जिहाद की चेन' हो सकती है, जिसकी पुलिस को गहराई से जांच करनी चाहिए।

जावरा में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

इसी शाम, रतलाम के जावरा में भी लव जिहाद की आशंका पर तनावपूर्ण स्थिति बनी। सिटी क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक, कथित तौर पर एक हिंदू लड़की के घर नोट्स देने गया था। इस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर हमलावरों से विनती करती दिख रही है, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। बाद में पुलिस ने युवक को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-reason-for-the-controversy-became-a-birthday-party-in/article-29583

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.