निर्वस्त्र अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या का हुआ खुलासा

Satna, MP

सतना जिले के कैथा गांव में खेत में मिले एक अज्ञात शव की पहचान 24 वर्षीय पंकज सिंगरौल के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले से लापता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसकी हत्या सिर पर वार और गला दबाकर की गई। पुलिस ने इसे एक पूर्व नियोजित, बर्बर हत्या करार दिया है।

सिर पर वार और गला दबाकर की गई हत्या

मृतक पंकज, उचेहरा के मतरी-पतौरा इलाके का निवासी था और 30 जुलाई की शाम घर से निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की और 31 जुलाई की रात को उचेहरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उसी दिन सतना कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में एक निर्वस्त्र शव मिला था, लेकिन थानों के बीच समन्वय की कमी के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी।

शव पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान

पुलिस के अनुसार शव की स्थिति और चोटों के आधार पर यह स्पष्ट है कि पंकज की निर्मम तरीके से पिटाई की गई थी। शरीर के लगभग हर हिस्से पर घसीटने और पीटने के निशान पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद शव को दूर फेंककर छुपाने की कोशिश की गई।

फोटो वायरल होने पर हुई पहचान

1 अगस्त की सुबह जब शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब परिजनों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। परिजनों ने थानों की आपसी लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्या के पीछे की साजिश और आरोपी सामने आएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

निर्वस्त्र अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या का हुआ खुलासा

Satna, MP

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसकी हत्या सिर पर वार और गला दबाकर की गई। पुलिस ने इसे एक पूर्व नियोजित, बर्बर हत्या करार दिया है।

सिर पर वार और गला दबाकर की गई हत्या

मृतक पंकज, उचेहरा के मतरी-पतौरा इलाके का निवासी था और 30 जुलाई की शाम घर से निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की और 31 जुलाई की रात को उचेहरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उसी दिन सतना कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में एक निर्वस्त्र शव मिला था, लेकिन थानों के बीच समन्वय की कमी के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी।

शव पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान

पुलिस के अनुसार शव की स्थिति और चोटों के आधार पर यह स्पष्ट है कि पंकज की निर्मम तरीके से पिटाई की गई थी। शरीर के लगभग हर हिस्से पर घसीटने और पीटने के निशान पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद शव को दूर फेंककर छुपाने की कोशिश की गई।

फोटो वायरल होने पर हुई पहचान

1 अगस्त की सुबह जब शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब परिजनों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। परिजनों ने थानों की आपसी लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्या के पीछे की साजिश और आरोपी सामने आएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-of-a-youth-found-in-nude-state-was/article-29585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.