केरल CM ने 'द केरल स्टोरी' को पुरस्कार मिलने पर जताई नाराजगी, कहा- यह केरल की छवि पर चोट

Bollywood

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए सम्मानित किए जाने पर केरल सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

मुख्यमंत्री विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक तीखा बयान साझा किया। उन्होंने लिखा कि ऐसी फिल्म को पुरस्कार देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जो राज्य की छवि खराब करती है और समाज में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करती है।

“राष्ट्रीय पुरस्कारों की जूरी ने एक ऐसी कहानी को सम्मानित किया है, जो विभाजनकारी विचारधारा को बढ़ावा देती है। यह न केवल केरलवासियों बल्कि लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले हर नागरिक का अपमान है,” — पिनाराई विजयन

विजयन ने आगे लिखा कि केरल हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द और मेल-मिलाप की मिसाल रहा है, लेकिन इस फैसले ने उन मूल्यों को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने सभी से इस निर्णय के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।

इसी मुद्दे पर राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ को नफरत फैलाने वाली फिल्म करार देते हुए कहा कि इस फिल्म को पुरस्कृत करना, अन्य योग्य विजेताओं के सम्मान को भी कम करता है।

शिवनकुट्टी ने केरल से राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले कलाकारों जैसे उर्वशी, विजयराघवन और क्रिस्टो टॉमी को बधाई दी, लेकिन साथ ही ‘द केरल स्टोरी’ को मान्यता देने पर निराशा जताई।

फिल्म से जुड़ा विवाद

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित ‘द केरल स्टोरी’ वर्ष 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म को कथित तौर पर इस्लामिक कट्टरता और लव जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर प्रस्तुत किया गया था। हालांकि फिल्म ने व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके कथ्य और प्रस्तुतिकरण पर कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी।

फिल्म पर आरोप लगे थे कि इसमें तथ्यात्मक विकृति है और यह केरल को साम्प्रदायिक रंग में दिखाने की कोशिश करती है। सुप्रीम कोर्ट में भी फिल्म को लेकर याचिकाएं दाखिल हुई थीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

केरल CM ने 'द केरल स्टोरी' को पुरस्कार मिलने पर जताई नाराजगी, कहा- यह केरल की छवि पर चोट

Bollywood

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

मुख्यमंत्री विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक तीखा बयान साझा किया। उन्होंने लिखा कि ऐसी फिल्म को पुरस्कार देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जो राज्य की छवि खराब करती है और समाज में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करती है।

“राष्ट्रीय पुरस्कारों की जूरी ने एक ऐसी कहानी को सम्मानित किया है, जो विभाजनकारी विचारधारा को बढ़ावा देती है। यह न केवल केरलवासियों बल्कि लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले हर नागरिक का अपमान है,” — पिनाराई विजयन

विजयन ने आगे लिखा कि केरल हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द और मेल-मिलाप की मिसाल रहा है, लेकिन इस फैसले ने उन मूल्यों को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने सभी से इस निर्णय के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।

इसी मुद्दे पर राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ को नफरत फैलाने वाली फिल्म करार देते हुए कहा कि इस फिल्म को पुरस्कृत करना, अन्य योग्य विजेताओं के सम्मान को भी कम करता है।

शिवनकुट्टी ने केरल से राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले कलाकारों जैसे उर्वशी, विजयराघवन और क्रिस्टो टॉमी को बधाई दी, लेकिन साथ ही ‘द केरल स्टोरी’ को मान्यता देने पर निराशा जताई।

फिल्म से जुड़ा विवाद

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित ‘द केरल स्टोरी’ वर्ष 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म को कथित तौर पर इस्लामिक कट्टरता और लव जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर प्रस्तुत किया गया था। हालांकि फिल्म ने व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके कथ्य और प्रस्तुतिकरण पर कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी।

फिल्म पर आरोप लगे थे कि इसमें तथ्यात्मक विकृति है और यह केरल को साम्प्रदायिक रंग में दिखाने की कोशिश करती है। सुप्रीम कोर्ट में भी फिल्म को लेकर याचिकाएं दाखिल हुई थीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/kerala-cm-expressed-displeasure-over-the-award-to-the-kerala/article-29593

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.