“सीमा कपूर का बेबाक इंटरव्यू: थिएटर से फिल्म तक और ओम पुरी के साथ जीवन का सफर”

जागरण संवाददाता, भोपाल

कवयित्री, लेखिका और रंगमंच से जुड़ी सीमा कपूर हाल ही में भोपाल में आयोजित सदानीरा कविता कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं। दैनिक जागरण से खास बातचीत में उन्होंने अपनी जिंदगी, अभिनेता ओम पुरी और अपनी आत्मकथा “यूँ गुजरी है अब तलक” के पहलू साझा किए।

सीमा बताती हैं कि उनका परिवार हमेशा से कला और सृजन से जुड़ा रहा है। दादा डॉ. कृपा राम कपूर सेना में कर्नल थे और लाहौर में तैनात रहे। वे दिल्ली से होते हुए मुंबई पहुंचे, जहां परिवार ने एक पारसी थिएटर कंपनी की नींव रखी। यह दल कभी 200-250 लोगों का हुआ करता था, मगर बॉलीवुड के बढ़ते असर से थिएटर का दौर खत्म होने लगा। खर्च चलाने के लिए पिता को घर, ज़मीन और माँ के गहने तक बेचने पड़े। यह थिएटर 1976 तक चला।

सीमा कहती हैं, “मां कमल सबनम कपूर बेहतरीन कवयित्री थीं, जिनकी रचनाएँ आज भी दिल में बसती हैं। मैंने अपनी किताब में उनकी एक कविता साझा की है।” परिवार में सभी भाई-बहनों ने कला को चुना — सीमा लेखिका और निर्देशक बनीं, भाई अत्रू अभिनेता, रंजीत भाई थिएटर निर्देशक और छोटा भाई कवि-गीतकार है।WhatsApp Image 2025-06-24 at 11.36.45 AM

ओम पुरी से रिश्ता: प्यार, जुदाई और फिर आखिरी साथ
सीमा बताती हैं, “ओम पुरी से पहली मुलाकात 1979 में भाई रंजीत कपूर के नाटक ‘बिच्छू’ के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। 11 साल तक साथ रहे और 1990 में शादी कर ली।” मगर शादी के 3 साल बाद वे अलग हो गए। सीमा कहती हैं, “क्यों अलग हुए यह ना तो मैं जान पाई, ना ही ओम साहब कभी जान सके।”seema kapoor (1)

सीमा आगे बताती हैं, “14 साल जुदा रहने के बाद जब हमें फिर साथ लौटने का मौका मिला तो यह साथ मुश्किल से 6 महीने टिक पाया। इसके बाद ओम साहब हमें और इस दुनिया को अलविदा कह गए।”

दर्द से सीखा आगे बढ़ना
सीमा कहती हैं, “ओम साहब के जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी, मगर पढ़ाई, साधना और लेखन में डूबकर मैंने अपनी राह खोजी। आज मैं पूरी तरह आत्मनिर्भर हूं और आगे बढ़ रही हूं।”

सीमा यह भी कहती हैं कि उन्हें ओम पुरी या नंदिता से कोई नाराजगी या कड़वाहट नहीं है, बस एक सवाल है जो हमेशा दिल में रहेगा — “उन्होंने अपने दोस्त के साथ ऐसा क्यों किया?”

“यूँ गुजरी है अब तलक” में समेटे जीवन के सभी रंग
सीमा कपूर बताती हैं कि लगभग 400 पन्नों में रची गई उनकी आत्मकथा “यूँ गुजरी है अब तलक” में जीवन के सभी पहलू दर्ज हैं — ओम पुरी से मिलना और बिछड़ना, परिवार और समाज से जुड़े अनुभव, बचपन में सहा हुआ शोषण तक। यह किताब उनके जीवन का बेहद ईमानदार लेखा-जोखा है, जिसमें हर पल का सच बेबाकी से दर्ज है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

“सीमा कपूर का बेबाक इंटरव्यू: थिएटर से फिल्म तक और ओम पुरी के साथ जीवन का सफर”

जागरण संवाददाता, भोपाल

सीमा बताती हैं कि उनका परिवार हमेशा से कला और सृजन से जुड़ा रहा है। दादा डॉ. कृपा राम कपूर सेना में कर्नल थे और लाहौर में तैनात रहे। वे दिल्ली से होते हुए मुंबई पहुंचे, जहां परिवार ने एक पारसी थिएटर कंपनी की नींव रखी। यह दल कभी 200-250 लोगों का हुआ करता था, मगर बॉलीवुड के बढ़ते असर से थिएटर का दौर खत्म होने लगा। खर्च चलाने के लिए पिता को घर, ज़मीन और माँ के गहने तक बेचने पड़े। यह थिएटर 1976 तक चला।

सीमा कहती हैं, “मां कमल सबनम कपूर बेहतरीन कवयित्री थीं, जिनकी रचनाएँ आज भी दिल में बसती हैं। मैंने अपनी किताब में उनकी एक कविता साझा की है।” परिवार में सभी भाई-बहनों ने कला को चुना — सीमा लेखिका और निर्देशक बनीं, भाई अत्रू अभिनेता, रंजीत भाई थिएटर निर्देशक और छोटा भाई कवि-गीतकार है।WhatsApp Image 2025-06-24 at 11.36.45 AM

ओम पुरी से रिश्ता: प्यार, जुदाई और फिर आखिरी साथ
सीमा बताती हैं, “ओम पुरी से पहली मुलाकात 1979 में भाई रंजीत कपूर के नाटक ‘बिच्छू’ के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। 11 साल तक साथ रहे और 1990 में शादी कर ली।” मगर शादी के 3 साल बाद वे अलग हो गए। सीमा कहती हैं, “क्यों अलग हुए यह ना तो मैं जान पाई, ना ही ओम साहब कभी जान सके।”seema kapoor (1)

सीमा आगे बताती हैं, “14 साल जुदा रहने के बाद जब हमें फिर साथ लौटने का मौका मिला तो यह साथ मुश्किल से 6 महीने टिक पाया। इसके बाद ओम साहब हमें और इस दुनिया को अलविदा कह गए।”

दर्द से सीखा आगे बढ़ना
सीमा कहती हैं, “ओम साहब के जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी, मगर पढ़ाई, साधना और लेखन में डूबकर मैंने अपनी राह खोजी। आज मैं पूरी तरह आत्मनिर्भर हूं और आगे बढ़ रही हूं।”

सीमा यह भी कहती हैं कि उन्हें ओम पुरी या नंदिता से कोई नाराजगी या कड़वाहट नहीं है, बस एक सवाल है जो हमेशा दिल में रहेगा — “उन्होंने अपने दोस्त के साथ ऐसा क्यों किया?”

“यूँ गुजरी है अब तलक” में समेटे जीवन के सभी रंग
सीमा कपूर बताती हैं कि लगभग 400 पन्नों में रची गई उनकी आत्मकथा “यूँ गुजरी है अब तलक” में जीवन के सभी पहलू दर्ज हैं — ओम पुरी से मिलना और बिछड़ना, परिवार और समाज से जुड़े अनुभव, बचपन में सहा हुआ शोषण तक। यह किताब उनके जीवन का बेहद ईमानदार लेखा-जोखा है, जिसमें हर पल का सच बेबाकी से दर्ज है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/seema-kapoors-impeccable-interview/article-25351

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.