बलिदान दिवस पर जबलपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री: रानी दुर्गावती को देंगे श्रद्धांजलि, स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Jabalpur, MP

गौंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर पहुंचेंगे। वे गौर स्थित ग्राम बरहा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, क्षेत्रीय विधायक व अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री का निर्धारित दौरा कार्यक्रम

डॉ. मोहन यादव आज शाम 4:20 बजे वाराणसी से डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, और वहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से गांव बरहा स्थित रानी दुर्गावती के समाधि स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 4:45 बजे वे माल्यार्पण करेंगे, और शाम 5:30 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट आकर भोपाल के लिए रवाना होंगे।

बरहा: बलिदान की भूमि

बरगी रोड पर स्थित गांव बरहा, वही ऐतिहासिक स्थान है जहां 24 जून 1564 को रानी दुर्गावती ने मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। नरई नाले के समीप उनका समाधि स्थल आज भी श्रद्धा का केंद्र है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी स्मारक की आधारशिला

5 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में 52 फीट ऊंची रानी दुर्गावती की प्रतिमा सहित 100 करोड़ की लागत से बनने वाले स्मारक की आधारशिला रखी थी। यह स्मारक रानी की शौर्यगाथा और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

रानी दुर्गावती: साहस, आत्मबलिदान और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति

रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर किले में हुआ था। दुर्गाष्टमी के दिन जन्म लेने के कारण उन्हें 'दुर्गावती' नाम दिया गया। विवाह के बाद उन्होंने गढ़मंडला (वर्तमान जबलपुर) की सत्ता संभाली और मुगल सम्राट अकबर के अधीन होने से इनकार करते हुए युद्ध का रास्ता चुना

रानी ने तीन मुस्लिम राजाओं को युद्ध में हराया और अंत में कटार अपने सीने में भोंककर आत्मबलिदान दे दिया। उनका जीवन स्वतंत्रता, सम्मान और अस्मिता की प्रेरणा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बलिदान दिवस पर जबलपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री: रानी दुर्गावती को देंगे श्रद्धांजलि, स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Jabalpur, MP

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, क्षेत्रीय विधायक व अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री का निर्धारित दौरा कार्यक्रम

डॉ. मोहन यादव आज शाम 4:20 बजे वाराणसी से डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, और वहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से गांव बरहा स्थित रानी दुर्गावती के समाधि स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 4:45 बजे वे माल्यार्पण करेंगे, और शाम 5:30 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट आकर भोपाल के लिए रवाना होंगे।

बरहा: बलिदान की भूमि

बरगी रोड पर स्थित गांव बरहा, वही ऐतिहासिक स्थान है जहां 24 जून 1564 को रानी दुर्गावती ने मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। नरई नाले के समीप उनका समाधि स्थल आज भी श्रद्धा का केंद्र है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी स्मारक की आधारशिला

5 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में 52 फीट ऊंची रानी दुर्गावती की प्रतिमा सहित 100 करोड़ की लागत से बनने वाले स्मारक की आधारशिला रखी थी। यह स्मारक रानी की शौर्यगाथा और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

रानी दुर्गावती: साहस, आत्मबलिदान और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति

रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर किले में हुआ था। दुर्गाष्टमी के दिन जन्म लेने के कारण उन्हें 'दुर्गावती' नाम दिया गया। विवाह के बाद उन्होंने गढ़मंडला (वर्तमान जबलपुर) की सत्ता संभाली और मुगल सम्राट अकबर के अधीन होने से इनकार करते हुए युद्ध का रास्ता चुना

रानी ने तीन मुस्लिम राजाओं को युद्ध में हराया और अंत में कटार अपने सीने में भोंककर आत्मबलिदान दे दिया। उनका जीवन स्वतंत्रता, सम्मान और अस्मिता की प्रेरणा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-will-reach-jabalpur-on-sacrifice-day-will-pay/article-25388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.