“गुना में जानलेवा कुआं: गाय बचाने उतरे पांच ग्रामीणों का दम घुटने से निधन”

नंदकिशोर कुशवाह, गुना, मध्य प्रदेश

जिले के धरनावदा गांव में मंगलवार को एक पुराना कुआं पांच जिंदगियों का काल बन गया।

एक गाय को बचाने के प्रयास में कुएं में उतरे छह में से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं दशकों पुराना है और इसे लेकर गांव में हमेशा से ‘शापित’ होने की चर्चाएं चलती रही हैं।

दर्दनाक हादसा दोपहर 2 बजे हुआ
धरनावदा गांव में भदोरिया कृषि फार्म के एक पुराने कुएं में अचानक एक गाय गिर गई। गाय को बचाने के लिए एक के बाद एक छह ग्रामीण कुएं में उतरे, मगर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की बेहद कम मात्रा के चलते पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

NDRF, NFL और GAIL की टीमें मौके पर पहुंचीं
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और NDRF की टीम को मौके पर रवाना किया गया। हालांकि, कुएं से रिसने वाली जहरीली गैस के चलते बचाव अभियान में मुश्किलें आईं, जिसके बाद NFL और GAIL की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें मौके पर बुलाई गईं। जब तक बचाव दल कुएं में उतरे तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों और घायल व्यक्ति के नाम
कुएं में मृत पाए गए लोगों में गुरुदयाल (पिता गंगाराम ओझा), शिवचरण (पिता भंवरलाल साहू) और सोनू (पिता पप्पू कुशवाह) शामिल हैं। वहीं, इलाज के दौरान दम तोड़ने वालों में सिद्धार्थ (पिता दिमान सिंह सहरिया) और मन्नू (पिता श्रीकृष्ण कुशवाह) के नाम शामिल हैं। हादसे में केवल एक व्यक्ति, पवन (पिता ग्यारसी कुशवाह) जिंदा बच सके, जिनका इलाज चल रहा है।

70 फीट गहरा है कुआं, 14 फीट पानी
ग्रामीणों के अनुसार यह पुराना कुआं करीब 70 फीट गहरा है, जिसमें लगभग 14 फीट पानी मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शियों प्रह्लाद और बंटी कुशवाह का कहना है कि गाय फार्म में दौड़ते हुए कुएं में गिरी, और जब ग्रामीण उसे बचाने उतरे तो जहरीली गैस का शिकार हो गए।

कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव या शाप?
स्थानीय प्रशासन के अनुसार पुराने कुओं में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे जहरीली गैसें भरने का खतरा रहता है, जो अंदर जाने वालों का दम घोंट देती है। हालांकि ग्रामीण इसे एक पुराने ‘शाप’ से जोड़कर देख रहे हैं, जो सालों से गांव में एक किंवदंती के तौर पर सुनी जाती है।

......................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

qr

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

<span class="t-red">“गुना में जानलेवा कुआं:</span> गाय बचाने उतरे पांच ग्रामीणों का दम घुटने से निधन”

नंदकिशोर कुशवाह, गुना, मध्य प्रदेश

एक गाय को बचाने के प्रयास में कुएं में उतरे छह में से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं दशकों पुराना है और इसे लेकर गांव में हमेशा से ‘शापित’ होने की चर्चाएं चलती रही हैं।

दर्दनाक हादसा दोपहर 2 बजे हुआ
धरनावदा गांव में भदोरिया कृषि फार्म के एक पुराने कुएं में अचानक एक गाय गिर गई। गाय को बचाने के लिए एक के बाद एक छह ग्रामीण कुएं में उतरे, मगर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की बेहद कम मात्रा के चलते पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

NDRF, NFL और GAIL की टीमें मौके पर पहुंचीं
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और NDRF की टीम को मौके पर रवाना किया गया। हालांकि, कुएं से रिसने वाली जहरीली गैस के चलते बचाव अभियान में मुश्किलें आईं, जिसके बाद NFL और GAIL की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें मौके पर बुलाई गईं। जब तक बचाव दल कुएं में उतरे तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों और घायल व्यक्ति के नाम
कुएं में मृत पाए गए लोगों में गुरुदयाल (पिता गंगाराम ओझा), शिवचरण (पिता भंवरलाल साहू) और सोनू (पिता पप्पू कुशवाह) शामिल हैं। वहीं, इलाज के दौरान दम तोड़ने वालों में सिद्धार्थ (पिता दिमान सिंह सहरिया) और मन्नू (पिता श्रीकृष्ण कुशवाह) के नाम शामिल हैं। हादसे में केवल एक व्यक्ति, पवन (पिता ग्यारसी कुशवाह) जिंदा बच सके, जिनका इलाज चल रहा है।

70 फीट गहरा है कुआं, 14 फीट पानी
ग्रामीणों के अनुसार यह पुराना कुआं करीब 70 फीट गहरा है, जिसमें लगभग 14 फीट पानी मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शियों प्रह्लाद और बंटी कुशवाह का कहना है कि गाय फार्म में दौड़ते हुए कुएं में गिरी, और जब ग्रामीण उसे बचाने उतरे तो जहरीली गैस का शिकार हो गए।

कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव या शाप?
स्थानीय प्रशासन के अनुसार पुराने कुओं में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे जहरीली गैसें भरने का खतरा रहता है, जो अंदर जाने वालों का दम घोंट देती है। हालांकि ग्रामीण इसे एक पुराने ‘शाप’ से जोड़कर देख रहे हैं, जो सालों से गांव में एक किंवदंती के तौर पर सुनी जाती है।

......................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

qr

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E2%80%9Cthe-old-well-was-taken-five-lives/article-25407

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.