पट्टाचार्य महोत्सव में 388 संतों का महामिलन, महावीर बाग से निकला भव्य मंगल प्रवेश जुलूस

Indor

गांधी नगर स्थित श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय गोधा एस्टेट में रविवार से 6 दिवसीय पट्टाचार्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महावीर बाग से सुमति धाम तक निकले मंगल प्रवेश जुलूस में 388 से अधिक संतों की गरिमामयी उपस्थिति ने क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। जुलूस के स्वागत में जय-जय गुरुदेव के गगनभेदी जयकारे गूंज उठे।

 इस अवसर पर समाजजनों के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे। जुलूस में समग्र दिगंबर जैन समाज, गुरु भक्त परिवार और किन्नर समाज ने संतों एवं आर्यिकाओं की भव्य अगवानी की।

पहली बार एक साथ 388 संतों का महामिलन

आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव में पहली बार 12 आचार्य, 8 उपाध्याय, 140 दिगंबर मुनि, 9 गणिनी आर्यिका, 123 आर्यिका माताजी और 105 ऐलक-क्षुल्लक-क्षुल्लिकाओं का महामिलन हुआ। संतों की इस ऐतिहासिक एकता का गवाह समग्र जैन समाज और गुरु भक्त परिवार बने।

मंगल प्रवेश जुलूस में दिखा अद्भुत दृश्य

महावीर बाग से प्रारंभ हुए 7 किलोमीटर लंबे मंगल प्रवेश जुलूस में 12 अश्व, 4 ऊंट, 2 हाथी, 16 बग्घियां, 5 विंटेज कारें, बैंड-बाजे, कलश धारी महिलाएं, अष्ट मंगल और नासिक के ढोल शामिल रहे। मार्ग में 50 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने मंच सजाकर संतों का स्वागत किया।

जुलूस महावीर बाग से होते हुए एरोड्रम रोड, कालानी नगर, एयरपोर्ट, गांधी नगर होते हुए सुमति धाम पहुंचा, जहां देशना मंडप का लोकार्पण आचार्यश्री के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मार्ग में भक्त अपने गुरुदेव के दर्शन के लिए आतुर नजर आए।

देशना मंडप में हुए विविध आयोजन

सुमति धाम पर पाद-पक्षालन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन और शास्त्र भेंट विधानाचार्य धर्मचंद्र शास्त्री, चंद्रकांत ईडी और नितिन झांझरी के निर्देशन में संपन्न हुए। सुबह आचार्यश्री के मंगल प्रवचन और आहारचर्या के कार्यक्रम भी श्रद्धा से पूर्ण हुए।

दोपहर में आचार्यश्री धर्मसभा को संबोधित करेंगे। शाम को दैवसिक प्रतिक्रमण, आरती, आचार्य वंदना तथा रात 8.30 बजे से लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के साथ भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे सहभागी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में सुमति धाम पहुंचकर आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के दर्शन करेंगे और प्रवचन का श्रवण करेंगे। मंगल प्रवेश जुलूस में पहले से ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहकर आयोजन की गरिमा बढ़ा चुके हैं।

दूधिया रोशनी में नहाया सुमति धाम

65 एकड़ क्षेत्रफल में आयोजित इस महाकुंभ में एयर कंडीशन कॉटेज, ज्ञानशाला, विराग उदय, शास्त्र प्रदर्शनी, बाल संस्कार शिविर, प्ले जोन, स्वर्ग-नर्क और समवशरण रचनाओं के साथ बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं। देशना मंडप में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

दूर से ही दूधिया रोशनी में नहाए सुमति धाम का दृश्य अत्यंत मनोहारी दिखाई दे रहा है। आयोजन में 15 लाख से अधिक गुरु भक्तों के शामिल होने का अनुमान है।

देश-विदेश से पहुंचे गुरु भक्त

मनीष सपना गोधा ने जानकारी दी कि आयोजन में देश के 28 राज्यों और विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सुमति धाम में 360 चौके लगाए गए हैं, जहां प्रतिदिन संतों की आहार चर्या होगी। श्रद्धालुओं का आना शनिवार से ही प्रारंभ हो गया था और उत्साह चरम पर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पट्टाचार्य महोत्सव में 388 संतों का महामिलन, महावीर बाग से निकला भव्य मंगल प्रवेश जुलूस

Indor

 इस अवसर पर समाजजनों के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे। जुलूस में समग्र दिगंबर जैन समाज, गुरु भक्त परिवार और किन्नर समाज ने संतों एवं आर्यिकाओं की भव्य अगवानी की।

पहली बार एक साथ 388 संतों का महामिलन

आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव में पहली बार 12 आचार्य, 8 उपाध्याय, 140 दिगंबर मुनि, 9 गणिनी आर्यिका, 123 आर्यिका माताजी और 105 ऐलक-क्षुल्लक-क्षुल्लिकाओं का महामिलन हुआ। संतों की इस ऐतिहासिक एकता का गवाह समग्र जैन समाज और गुरु भक्त परिवार बने।

मंगल प्रवेश जुलूस में दिखा अद्भुत दृश्य

महावीर बाग से प्रारंभ हुए 7 किलोमीटर लंबे मंगल प्रवेश जुलूस में 12 अश्व, 4 ऊंट, 2 हाथी, 16 बग्घियां, 5 विंटेज कारें, बैंड-बाजे, कलश धारी महिलाएं, अष्ट मंगल और नासिक के ढोल शामिल रहे। मार्ग में 50 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने मंच सजाकर संतों का स्वागत किया।

जुलूस महावीर बाग से होते हुए एरोड्रम रोड, कालानी नगर, एयरपोर्ट, गांधी नगर होते हुए सुमति धाम पहुंचा, जहां देशना मंडप का लोकार्पण आचार्यश्री के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मार्ग में भक्त अपने गुरुदेव के दर्शन के लिए आतुर नजर आए।

देशना मंडप में हुए विविध आयोजन

सुमति धाम पर पाद-पक्षालन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन और शास्त्र भेंट विधानाचार्य धर्मचंद्र शास्त्री, चंद्रकांत ईडी और नितिन झांझरी के निर्देशन में संपन्न हुए। सुबह आचार्यश्री के मंगल प्रवचन और आहारचर्या के कार्यक्रम भी श्रद्धा से पूर्ण हुए।

दोपहर में आचार्यश्री धर्मसभा को संबोधित करेंगे। शाम को दैवसिक प्रतिक्रमण, आरती, आचार्य वंदना तथा रात 8.30 बजे से लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के साथ भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे सहभागी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में सुमति धाम पहुंचकर आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के दर्शन करेंगे और प्रवचन का श्रवण करेंगे। मंगल प्रवेश जुलूस में पहले से ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहकर आयोजन की गरिमा बढ़ा चुके हैं।

दूधिया रोशनी में नहाया सुमति धाम

65 एकड़ क्षेत्रफल में आयोजित इस महाकुंभ में एयर कंडीशन कॉटेज, ज्ञानशाला, विराग उदय, शास्त्र प्रदर्शनी, बाल संस्कार शिविर, प्ले जोन, स्वर्ग-नर्क और समवशरण रचनाओं के साथ बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं। देशना मंडप में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

दूर से ही दूधिया रोशनी में नहाए सुमति धाम का दृश्य अत्यंत मनोहारी दिखाई दे रहा है। आयोजन में 15 लाख से अधिक गुरु भक्तों के शामिल होने का अनुमान है।

देश-विदेश से पहुंचे गुरु भक्त

मनीष सपना गोधा ने जानकारी दी कि आयोजन में देश के 28 राज्यों और विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सुमति धाम में 360 चौके लगाए गए हैं, जहां प्रतिदिन संतों की आहार चर्या होगी। श्रद्धालुओं का आना शनिवार से ही प्रारंभ हो गया था और उत्साह चरम पर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%AA%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B5-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-388-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%A8--%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%97-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A5%82%E0%A4%B8/article-18764

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.