छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री साय, शैक्षणिक गुणवत्ता पर खास जोर

Raipur, cg

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को देश के टॉप-100 संस्थानों की सूची में स्थान दिलाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार किए जाएंगे।

 मुख्यमंत्री साय ने आज अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जैसे जिलों में, जहां जिला खनिज निधि (DMF) की पर्याप्त राशि उपलब्ध है, वहां कुछ महाविद्यालयों को राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल प्रदेश के, बल्कि देश-विदेश के विद्यार्थी भी छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए आकर्षित होंगे।

व्यावहारिक शिक्षा पर भी दिया गया जोर
नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप मुख्यमंत्री साय ने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नीति को अपनाने का निर्देश दिया। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शिक्षण से जोड़कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और समसामयिक जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी कड़ी में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के उन्नयन के लिए भी विशेष रणनीति बनाने पर बल दिया गया।

उच्च शिक्षा सचिव ने दी विस्तार से जानकारी
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने बताया कि प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत बस्तर विश्वविद्यालय को मेरु योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सत्र 2024-25 से प्रदेश के 7 शासकीय और 17 निजी विश्वविद्यालयों के साथ 335 शासकीय तथा 321 निजी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है।

डॉ. भारतीदासन ने विभागीय पदोन्नति, लोक सेवा आयोग एवं व्यापमं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियों की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजनाओं जैसे 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस', कौशल उन्नयन, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और उद्यमिता विकास की भी जानकारी दी।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस., उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन सहित उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री साय, शैक्षणिक गुणवत्ता पर खास जोर

Raipur, cg

 मुख्यमंत्री साय ने आज अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जैसे जिलों में, जहां जिला खनिज निधि (DMF) की पर्याप्त राशि उपलब्ध है, वहां कुछ महाविद्यालयों को राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल प्रदेश के, बल्कि देश-विदेश के विद्यार्थी भी छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए आकर्षित होंगे।

व्यावहारिक शिक्षा पर भी दिया गया जोर
नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप मुख्यमंत्री साय ने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नीति को अपनाने का निर्देश दिया। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शिक्षण से जोड़कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और समसामयिक जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी कड़ी में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के उन्नयन के लिए भी विशेष रणनीति बनाने पर बल दिया गया।

उच्च शिक्षा सचिव ने दी विस्तार से जानकारी
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने बताया कि प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत बस्तर विश्वविद्यालय को मेरु योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सत्र 2024-25 से प्रदेश के 7 शासकीय और 17 निजी विश्वविद्यालयों के साथ 335 शासकीय तथा 321 निजी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है।

डॉ. भारतीदासन ने विभागीय पदोन्नति, लोक सेवा आयोग एवं व्यापमं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियों की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजनाओं जैसे 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस', कौशल उन्नयन, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और उद्यमिता विकास की भी जानकारी दी।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस., उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन सहित उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/special-emphasis-on-chief-minister-sai-educational-quality-preparing-to/article-18768

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.